एसएसपी अभिषेक यादव ने किया 16 दरोगाओं का तबादला

Update: 2020-10-17 11:45 GMT

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिसिंग को मजबूत और सतर्क बनाने के लिए आज फिर से अपनी तबादला एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया। देर रात उनके द्वारा 16 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। इनमें से 11 उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी देकर भेजा गया है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने देर रात 16 पुलिस उप निरीक्षकों के तबादला कर दिये। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस लाइन से उप निरीक्षक पंकज शर्मा व चतर सिंह को थाना सिविल लाइन, पुलिस लाइन से ही उप निरीक्षक प्रेमचन्द व विजय पाल सिंह को थाना कोतवाली नगर, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक मोहित को थाना नई मण्डी, उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को थाना मीरापुर, उप निरीक्षक रईस खान को थाना जानसठ, पुलिस लाइन से मदन सिंह बिष्ट को एसएसआई थाना बुढ़ाना, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक जगपाल सिंह व अनिल कुमार को थाना बुढ़ाना, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार नादर को थाना रामराज भेजा गया है। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर से उप निरीक्षक लाल सिंह को थाना भोपा, बुढ़ाना से उप निरीक्षक वीर नारायण सिंह व रामराज से योगेन्द्र सिंह को थाना भोपा तथा मीरापुर से उप निरीक्षक शैलेंद्र सौलंकी को थाना सिविल लाइन भेजा गया है। 

Tags:    

Similar News