छह विद्यालयों के निरीक्षण में सामने आई उपस्थिति की स्थिति, बीईओ ने दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

खतौली। सीईओ खतौली पंकज अग्रवाल ने मंगलवार को विकास क्षेत्र खतौली के छह परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, मिड डे मील और साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा -निर्देश दिए।

प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा में प्रधानाध्यापक रेखा, सहायक अध्यापिका अजिता रानी, सपना रानी निर्भय और शिक्षामित्र राजवीर सिंह अवकाश पर मिले। अन्य शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे। विद्यालय में पंजीकृत 155 बच्चों के सापेक्ष 174 बच्चे उपस्थित मिले। साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक रही। कंपोजिट विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में इंचार्ज अध्यापक योगेश कुमार व सहायक अध्यापिका यदुवेश अवकाश पर मिले, जबकि मीनू सिंह एफएलएन प्रशिक्षण में थीं। अन्य शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे। 261 पंजीकृत बच्चों में 200 उपस्थित मिले। यहां बच्चों को दाल- चावल का मिड डे मील वितरित किया गया। बीईओ पंकज अग्रवाल ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन चखा और व्यवस्था का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी

प्राथमिक विद्यालय बाहपुर में सहायक अध्यापक विजय कुमार एफएलएन प्रशिक्षण में तथा सहायक अध्यापिका वर्षा प्रसूति अवकाश पर मिलीं। 22 पंजीकृत बच्चों में 15 उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय बिहारीपुर में सहायक अध्यापक अशोक कुमार मेडिकल अवकाश तथा सहायक अध्यापिका राखी एफएलएन प्रशिक्षण में थीं। 108 में से 88 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय जंधेड़ी जाटान में इंचार्ज अध्यापक नीरज कुमार मेडिकल अवकाश पर मिले। प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर में सहायक अध्यापिका कविता मेडिकल अवकाश तथा राखी प्रशिक्षण में थीं। यहां 54 पंजीकृत बच्चों में 38 उपस्थित मिले। सभी विद्यालयों में मिड डे मील के तहत दाल-चावल वितरित किया गया। बीईओ ने शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, नियमित शिक्षण और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी के लोकेश ने अमेजन के साथ की 5.27 लाख की ठगी
Share This Article