बचपन बचाने की कवायद: कक्षा 5 तक मोबाइल से होमवर्क भेजने पर रोक

गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड की घटना के बाद सरकार हुई सख्त, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के पत्र पर पर स्कूलों को जारी हुए निर्देश

मुजफ्फरनगर। बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अहम निर्णय लिया है, जिसके अनुपालन के लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को मोबाइल के बढ़ते नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए कदम उठाया गया है। इसके तहत अब किसी भी शासकीय, सहायता प्राप्त या निजी विद्यालय में मोबाइल फोन के माध्यम से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को होमवर्क या अन्य शैक्षणिक कार्य भेजने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर, डाक कांवड़ बनी कौतूहल

जनपद मुजफ्फरनगर में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के जरिए होमवर्क, असाइनमेंट या अन्य शैक्षणिक कार्य भेजने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने से विद्यालयों में हलचल है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
इस आदेश में बताया गया है कि शासन ने यह यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ के पत्र के संदर्भ में लिया गया है, जिसमें गाजियाबाद में नवीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना का उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए फैमिली ने अनोखे अंदाज में मनाया नये साल का जश्न

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत और पारिवारिक विरोध इस घटना की पृष्ठभूमि में प्रमुख कारण बताए गए हैं। प्रशासन ने इसे केवल एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी माना है। अधिकारियों का कहना है कि कम उम्र के बच्चों में मोबाइल के प्रति मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक आसक्ति तेजी से बढ़ रही है। अनियंत्रित गेमिंग, सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियां बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूका

एडीएम प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को जारी निर्देशों में कहा गया है कि विषम और अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से किसी भी प्रकार का शैक्षणिक कार्य न भेजा जाए। साथ ही सभी विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि समस्त शैक्षणिक गतिविधियां विद्यालय परिसर में ही संपन्न कराई जाएं और होमवर्क पारंपरिक तरीके से दिया जाए। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से बच्चों में मोबाइल निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी और भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।

Also Read This

देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देवबंद। देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज पवित्र माह रमजान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दारुल उलूम देवबंद सहित नगर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर, डाक कांवड़ बनी कौतूहलमस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। मस्जिदों के बाहर

Read More »

गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली 

मुजफ्फरनगर। एक नाले में मिली मृत गौ माता का अंतिम संस्कार कराना एक गौ सेवक को काफी भारी पड़ गया है। नगर पालिका परिषद की टीम ने गाय के अंतिम संस्कार में जेसीबी भेजने के लिए गौ सेवक से ₹1000 की अवैध वसूली की है। गौ सेवक के पास इसके पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा किया गया है। पालिका अधिकारी इस वसूली को जायज ठहराने के लिए यह बात कह रहे हैं कि गाय का शव पालिका सीमा से बाहर पड़ा हुआ था। इस मामले में शनिवार को टाउन हॉल में होने वाली बोर्ड मीटिंग में बड़ा हंगामा होने की संभावना प्रबल हो गई है। इसे भी पढ़ें:  चोरों ने

Read More »

शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार दुबई में

लखनऊ। शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार होने की खबर से निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ा मोड़ आया है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर संयुक्त अरब अमीरात में दुबई से राशिद नसीम को हिरासत में लिया गया है। वह शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर हैं और करीब 800 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी हैं। लखनऊ की विशेष अदालत पहले ही उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर 127.98 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दे चुकी है। 554 मामलों के आधार पर शुरू हुई जांच ईडी ने यह जांच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 554 मामलों के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि शाइन

Read More »

जिनशासन पर प्रभावना संघ खतौली नई कार्यकारिणी का गठन

खतौली। जिनशासन पर प्रभावना संघ खतौली नई कार्यकारिणी का गठन विधिवत चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। नगर स्थित ध्रुव जैन के कार्यालय पर आयोजित फरवरी माह की मासिक बैठक में शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के बाद नई टीम का चयन संपन्न हुआ। संघ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नियमों के अनुसार यह चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इसे भी पढ़ें:  आईएमए फैमिली ने अनोखे अंदाज में मनाया नये साल का जश्नसर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी कार्यक्रम में संघ के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार का मतभेद सामने नहीं आया। नई कार्यकारिणी में श्री शैंकी जैन

Read More »

गोरखपुर पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्या पर पत्रकारों का आक्रोश

गोरखपुर। गोरखपुर पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्या मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब नाली में पाइप डालकर जल निकासी को लेकर हुए विवाद में पत्रकार अग्निवेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में पत्रकार जिला अस्पताल पहुंच गए। मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप मिली जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय अग्निवेश सिंह गोरखपुर के बांसगांव कस्बे के निवासी थे। शुक्रवार सुबह नाली में पाइप डालकर पानी निकासी को लेकर

Read More »