लाल किला धमाके के बाद पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट, देवबंद और सहारनपुर में पूरी रात चेकिंग अभियान

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। विशेष रूप से सहारनपुर और देवबंद क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए यहां पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रात भर पुलिस के अधिकारी और जवान सड़कों पर गश्त करते रहे तथा संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। बताया गया है कि दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद पूरे पश्चिमी यूपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन गिरफ्तार

देवबंद, जो पहले से ही धार्मिक और सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील इलाका माना जाता है, वहां पुलिस ने मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, दारुल उलूम परिसर और धार्मिक स्थलों के आसपास सघन चेकिंग की।

इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, सीओ देवबंद अमितेश सिंह, और थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे और जांच की निगरानी की। पुलिस टीमों ने सड़कों पर वाहनों को रोककर तलाशी ली और संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों की पहचान सत्यापित की।

इसे भी पढ़ें:  ईडी की कार्रवाई से खुलने लगी गबन की परतें

एसपी सागर जैन ने बताया कि “देवबंद और सहारनपुर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना तलाशी जाने नहीं दिया जा रहा।”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में सहारनपुर से एक कश्मीरी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि वह जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन के समर्थन में पोस्टर चिपकाने का काम करता था। इस घटना के बाद पुलिस और भी अधिक चौकन्नी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-महिलाओं के सम्मान की खातिर रावण ने उठाई शिव की कांवड़

थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि “पुलिस टीमों को हर चेकपोस्ट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया गया है। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के जाने नहीं दिया जा रहा है।”
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं।

Also Read This

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »

नावला कोठी के पास रजवाहा पटरी चौड़ीकरण शुरू, 25 किमी मार्ग होगा चौड़ा

मेरठ रोड स्थित नावला कोठी के पास से गुजरने वाले मार्ग पर रजवाहा पटरी चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण को राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिससे लाखों कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर और नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इसे भी पढ़ें:  आपसी झगड़े के दौरान दोस्तों ने की थी मुकुल की गला दबाकर हत्या कार्यक्रम के दौरान डा.वीरपाल निर्वाल ने कर्मचारियों और श्रमिकों को संबोधित करते

Read More »