हरिद्वार में फर्जी आधार कार्ड का बड़ा खुलासा

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने के बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनीत निवासी ग्राम कासमाबाद थाना स्योहारा बिजनौर हाल पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सिडकुल में फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर छापा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  वाराणसी-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू: 783 किमी का सफर अब केवल 12 घंटे में

इसी क्रम में 22 फरवरी को सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिपलेश्वर मंदिर के पास स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक पुनीत कुमार को फर्जी आधार कार्ड और मार्कशीट तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि सिडकुल क्षेत्र में नौकरी करने आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को स्थानीय पते के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। वह आधार कार्ड में नाम, पता और उम्र में बदलाव कर प्रिंट निकालकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। इस तरह वह लोगों को फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मुहैया करा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से एक लैपटॉप, चार्जर, कलर प्रिंटर-स्कैनर, की-बोर्ड बरामद किया। इसके अलावा चार आधार कार्ड, जिनमें दो कूटरचित पाए गए, और नौ हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित छायाप्रतियां भी बरामद की गईं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराए और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है, ताकि किसी बड़े गिरोह का खुलासा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी टैरिफ का भारतीय शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 657 अंक गिरा, निफ्टी 200 अंक फिसला

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी टैरिफ का भारतीय शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 657 अंक गिरा, निफ्टी 200

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण पर्व की पूजा कीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »