मनचले की हरकतों से परिवार परेशान, तीन बार बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

पुलिस पर पीड़ित परिवार ने लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसएसपी से न्याय के लिए की गुहार

मुज़फ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को एक बार फिर से सवालों के घेरे में खड़ा किया है। पुलिस मिशन शक्ति में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार बता रही है, उनको न्याय के लिए पुलिस के मिशन शक्ति केन्द्रों तक आने के लिए प्रेरित कर रही है, लेकिन इस प्रचार के बावजूद भी पुलिस शिकायतों पर गंभीर नहीं है।
एक परिवार मनचले युवक की हरकतों से इतना परेशान है कि तीन मुकदमे दर्ज कराये जाने के बाद भी युवक के खौफ से परिवार को निजात नहीं मिली हे। इस एक ही आरोपी द्वारा तीन बार इस परिवार की नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया, उसके साथ रेप किया गया और बावजूद इसके पुलिस ने परिवार की अब कोई सुनवाई नहीं की, एक बार जेल भेजने के बाद पुलिस ने दो अन्य मुकदमों में अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है।
पीड़िता के पिता और माता ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अफसरों को अपनी पीड़ा सुनाई। पिता ने एसएसपी के नाम एक प्रार्थना पत्र दिया, इसमें बताया कि गांव बढ़ेड़ी निवासी आकाश पुत्र राजू प्रजापति ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। आकाश ने साल 2024 में उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ अमानवीय कृत्य किया था। इस मामले में थाना छपार में मु0अ0स0 004/24 धारा 378, 328, 504, 506 आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। आरोपी को पकड़कर पुलिस ने किशारी को बरामद किया और उसको जेल भेज दिया था, कुछ समय बाद जमानत पर रिहा हो गया। आरोप है कि रिहा होने के बाद उसने दोबारा स्कूल से ही उनकी लड़की को अगवा किया, जिसके लिए नया मुकदमा मु0अ0स0 227/25 छपार थाने में दर्ज हुआ। इस बार भी पुलिस द्वारा लड़की को आकाश के कब्जे से बरामद किया गया लेकिन आरोपी को जेल नहीं भेजा गया।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि तीसरी बार फिर से आरोपी आकाश ने लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके लिए छपार थाने पर आकाश के खिलाफ मु0अ0स0 250/25 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस आरोपी को संरक्षण देती प्रतीत हो रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार थाना छपार जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। अब वह न्याय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी आकाश और उसके सहयोगी गौरव पर वारंट जारी कर कुर्की की कार्रवाई की जाए और उनकी नाबालिग बेटी को सुरक्षित बरामद किया जाए, क्योंकि गंभीर कार्यवाही नहीं होने के कारण ही वो बार-बार ऐसी हरकत कर रहा है। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार को आरोपियों के खुलेआम घूमने और बार-बार बच्ची को अगवा करने से गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस यदि पहले ही सख्त कार्रवाई करती, तो शायद पीड़िता को तीन बार यह अमानवीय त्रासदी न झेलनी पड़ती।

इसे भी पढ़ें:  सरकार का फैसला सही, किसानों को होगा 3000 करोड़ का लाभः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »