जी.डी. गोयनका स्कूल, मुजफ्फरनगर में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान किए गए।

जी.डी. गोयनका स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी, शुभ राजपूत हेड बॉय और तनिष्का तायल हेड गर्ल बनीं

मुजफ्फरनगर। जी.डी. गोयनका स्कूल में बुधवार को वार्षिक ‘इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने पदभार ग्रहण किए और जिम्मेदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्व निभाने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल, विशिष्ट सेवा पदक (VSM), कमांडिंग ऑफिसर 82 यूपी बटालियन एनसीसी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक मंडल से सचिन गोयल, मीना गोयल सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

अतिथियों ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को उनके पद और दायित्वों के प्रतीक स्वरूप बैज प्रदान किए।

हेड बॉय शुभ राजपूत और हेड गर्ल तनिष्का तायल ने शपथ ग्रहण के बाद विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों को निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

कर्नल प्रवीण भाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के महत्व के बारे में बताया तथा नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं।

समारोह का संदेश रहा कि सच्चा नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबक
Share This Article