सोना-चांदी में अचानक पलटी बाज़ार की चाल, चांदी ₹25 हजार टूटी, सोना भी फिसला

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी निवेशकों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। कभी अचानक तेज उछाल, तो कभी जोरदार गिरावट—कीमती धातुओं का बाजार इस वक्त लगातार करवट बदल रहा है। अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को जहां सोने-चांदी के दाम तेजी से चढ़े थे, वहीं गुरुवार (5 फरवरी) को तस्वीर पूरी तरह उलट नजर आई।

गुरुवार को सर्राफा बाजार खुलते ही दोनों धातुओं के भाव फिसलते दिखे। चांदी ने एक झटके में करीब 25 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की, जबकि सोना भी 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। अचानक आई इस गिरावट से बाजार में हलचल का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  तियानजिन SCO समिट में भारत की बड़ी सफलता, साझा बयान में गूंजा आतंकवाद पर भारतीय रुख

इससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 फरवरी को सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन तेजी के रथ पर सवार थे। उस दिन चांदी के दाम बढ़कर लगभग 2.98 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे, वहीं सोना भी 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता देखा गया था।

इसे भी पढ़ें:  मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार… अरविंद केजरीवाल बरी होते ही भावुक

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 14,300 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई थी। इससे पहले चांदी 2.84 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव भी जोरदार उछाल के साथ 7,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,65,100 रुपये तक पहुंच गए थे। एक दिन पहले सोना 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये सभी दरें टैक्स सहित बताई गई थीं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं- मोहन भागवत

बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों, मुनाफावसूली और निवेशकों की सतर्कता के चलते फिलहाल सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Also Read This

पेट्रोल-डीजल टैक्स घटा, सरकार का बड़ा फैसला

पेट्रोल-डीजल टैक्स घटा है और इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर यह ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। सरकार के फैसले से पहले: पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क: ₹13 प्रति लीटर, डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क: ₹10 प्रति लीटर अब: पेट्रोल: घटाकर ₹3 प्रति लीटर, डीजल: पूरी तरह समाप्त यानी दोनों ईंधनों पर करीब ₹10 प्रति लीटर तक राहत दी गई है। इसे भी पढ़ें:  तियानजिन SCO समिट में भारत की बड़ी सफलता, साझा बयान में गूंजा आतंकवाद

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध बढ़ा, मिडिल ईस्ट में सेना की तैनाती तेज

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मिडिल ईस्ट में पहले से तैनात हजारों सैनिकों के बीच अब अमेरिका और अतिरिक्त सैन्य बल भेजने की तैयारी कर रहा है, जबकि ईरान में 10 लाख से ज्यादा लोग सेना में शामिल होने के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अमेरिका 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से कम से कम 1,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी में है। इससे क्षेत्र में पहले से मौजूद करीब 50,000 सैनिकों की ताकत और बढ़ेगी। हजारों मरीन पहले से मिडिल ईस्ट में तैनात, दो मरीन यूनिट की तैनाती भी प्रक्रिया में, करीब 5,000 मरीन और नौसेना कर्मी और भेजे

Read More »

गोबर गैस प्लांट योजना से खत्म होगा गैस संकट, योगी का बड़ा फैसला

खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के चलते पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर संकट गहराने की आशंका के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने गोबर गैस प्लांट योजना को बड़े स्तर पर लागू करने का फैसला लिया है। इस योजना का उद्देश्य एलपीजी गैस का सस्ता और स्थायी विकल्प तैयार करना है, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को मिशन मोड पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में प्रदेश की 7527 गौशालाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवारवर्तमान में 80 बड़े गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट पहले से

Read More »

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंप

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी ने देशभर में हलचल मचा दी है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ईंधन सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद कई राज्यों में लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े हैं और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में ईंधन संकट की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण

Read More »

ट्रंप चीन दौरा पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका-चीन रिश्तों की परीक्षा

वॉशिंगटन/बीजिंग। ईरान में जारी जंग के बीच ट्रंप चीन दौरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन जाएंगे, जहां 14 और 15 मई को उनकी मुलाकात शी जिनपिंग से होगी। इस अहम दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, खासकर ताइवान और व्यापारिक तनाव के मुद्दे को लेकर।  बताया जा रहा है कि यह बीते 8 वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा होगा। इससे पहले कई बार योजना बनी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी थी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने इस दौरे की पुष्टि करते

Read More »