खतौली के गांवों में घोटाला-वित्तीय अनियमितता में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

खतौली ब्लॉक में तैनात आर्यन सिंह के खिलाफ हुई कार्यवाही से हड़कंप, डीपीआरओ ने गठित की जांच समिति

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के विकास खंड खतौली में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी आर्यन सिंह को वित्तीय अनियमितताओं, पंचायत गेटवे पोर्टल को बाईपास करते हुए भुगतान करने, शासकीय कार्यों में लापरवाही तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया गया। डीपीआरओ ने बताया कि पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निदेशक द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पाया गया कि जुलाई एवं अगस्त 2025 माह के दौरान ग्राम पंचायत अम्बरपुर मथेडी, चन्दसीना एवं रामपुर से कुल कई लाख रुपये की धनराशि का भुगतान पंचायत गेटवे पोर्टल के माध्यम से न करते हुए अन्य माध्यमों से किया गया। उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी प्रकार के भुगतान पंचायत सचिवालय में स्थापित कम्प्यूटर सिस्टम के माध्यम से पंचायत गेटवे पोर्टल पर ही किए जाएं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। इस संबंध में आर्यन सिंह को कई बार पत्र भेजकर आरोपपत्र पर 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था।
बताया कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खंड सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया था, जिन्होंने भी अलग-अलग पत्रों के माध्यम से उत्तर मांगा, परंतु 31 अक्तूबर 2025 तक आर्यन सिंह की ओर से कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। शासन द्वारा यह भी पाया गया कि संबंधित अधिकारी ने पंचायत गेटवे पोर्टल को एक से अधिक बार बाईपास करते हुए भुगतान की पुनरावृत्ति की, जिससे वित्तीय अनुशासन का गंभीर उल्लंघन हुआ है। जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान आर्यन सिंह को वित्तीय हस्तपुस्तिका के मूल नियम के अंतर्गत अर्द्धऔसत वेतन के आधार पर जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ-साथ समय-समय पर लागू महंगाई भत्ता तथा अन्य प्रतिकर भत्ते भी उन्हें तभी प्राप्त होंगे, जब वे यह प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे कि वे अन्य किसी व्यवसाय या सेवा में संलग्न नहीं हैं।
मोरना ब्लॉक की टीम करेगी विस्तृत जांच
डीपीआरओ रेणू श्रीवास्तव ने अपने आदेश में बताया कि निलंबन के उपरांत आर्यन सिंह को खंड विकास अधिकारी कार्यालय, मोरना से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच अब सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खंड मोरना द्वारा की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक अधिकारी को किसी प्रकार के प्रशासनिक या वित्तीय कार्यों से पूर्णतः अलग रखा जाएगा। प्रदेश स्तर पर पंचायती राज विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी वित्तीय लेन-देन केवल पंचायत गेटवे पोर्टल के माध्यम से ही हों। इस दिशा में शासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी भी ग्राम पंचायत अधिकारी या सचिव द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  गंग नहर में नहाते समय डूबा नौंवी कक्षा का छात्र

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »