अब दिल्ली की हर महिला को मिलेंगे एक हजार रुपये महीना, केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा एलान

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली की हर बालिग महिला को हर महीने एक हजार रुपये देगी। सोमवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट 2024-25 पेश करते हुए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का एलान किया। इस योजना के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार ;4 मार्च 2024द्ध को 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। शिक्षा के लिए 16000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। दिल्ली सरकार अगले साल से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को 1000 मिलेंगे। बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपये थी। पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं। 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपये थी। 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है।

मंत्री आतिशी ने बजट भाषण में राम राज्य की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के इस सपने को पूरा करने के लिए हम पिछले 9 वर्षों से दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। हमने पिछले 9 वर्षों में दिल्ली के लोगों को सुख और समृ(ि प्रदान करने का प्रयास किया है। दिल्ली में श्राम राज्यश् स्थापित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है लेकिन पिछले 9 वर्षों में बहुत कुछ किया जा चुका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भगवान राम की तरह अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उनके कार्यों को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई इसके बावजूद वह दिल्ली की जनता के साथ किए गए वादों को लगातार पूरा करने में लगे हुए हैं।

केजरीवाल सरकार ने पिछले नौ साल में चमत्कारी कार्य किया है। अगले बरस भी राम राज्य को स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। वर्तमान बरस का बजट संशोधन करके 74900 करोड़ किया। केंद्र सरकार पर दिल्ली को उसका हिस्सा नहीं देने का आरोप लगाया। इस कड़ी में उसने शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर कार्य करते हुए लोगों को मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई। स्थानीय निकायों को करीब 8.5 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अस्पतालों के लिए 6000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। मोहल्ला क्लीनिक के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान है। दवाईयों के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें:  वैलेंटाइन डे पर होटल में प्रेमिका से झगड़ा,फांसी पर झूल गया युवक

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR समेत हरियाणा के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 दर्जस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30

Read More »