76 हजार करोड़ का बजट पेश कर बोलीं वित्त मंत्री- दोगुना हुआ शिक्षा का बजट, आय भी बढ़ी

बजट के दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश कर रही हूं। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि शिक्षा की क्रांति मेरे बड़े भाई मनीष सिसोदिया की वजह से आया है। हमारी सरकार लगातार इसके लिए काम कर रही है। हमारा बजट राम राज्य जैसा है। पहले दिल्ली के अस्पतालों में गंदगी थी। सरकारी अस्पतालों में कोई जाना नहीं चाहता था। जवाब कोई देना नहीं चाहता था। इलाज कराने के लिए लोगों के पास पैसा नहीं था। जमा पूंजी सब लग जाता थी। 2014 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो लाख रुपये से ज्यादा थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने फैसला किया कि स्वास्थ्य सेवा पर ज्यादा ध्यान देंगे। नौ साल में अस्पतालों की सूरत बदल गई।

इसे भी पढ़ें:  केजरीवाल को लेकर विपक्ष एकजुट, 31 मार्च को महा रैली, कांग्रेस बोली- देश के लोकतंत्र पर हमला

दिल्ली में शिक्षा का बजट दोगुना

विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हमने इस बार शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया है। शिक्षा का बजट दोगुना कर दिया गया है। शिक्षा के लिए 16000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। दिल्ली सरकार का अगले वित्तीय वर्ष का बजट 76 हजार करोड़ रुपये का होगा। विधानसभा में वित्त मंत्री आतिशी बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा पहुंच गई हैं। जहां वित्त मंत्री आतिशी केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश करने वाली हैं। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया की मां से आशीर्वाद लिया और उनकी पत्नी से तिलक लगवाया है। पहली बार बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री आतिशी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव और अगले वर्ष की शुरूआत में होने से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर साफ सुंदर और आधुनिक दिल्ली भी जोर देते हुए राजधानी निवासियों को लुभाने का प्रयास किया जाने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें:  एम्स की ओटी में डॉक्टर की गंदी हरकतः महिला तकनीशियन बोलीं- चिकित्सक ने मुझे बार-बार छुआ, साथ ही की अश्लील हरकत

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट: घर से नकदी मिलने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के जज पर कार्रवाई, कॉलेजियम ने इलाहाबाद ट्रांसफर कियाजनपद के भौराकलां थाना

Read More »