स्वकर प्रणाली को कुछ समय के लिए स्थगित कराने की मांग को लेकर सभासदों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन

देवबंद। स्वकर प्रणाली लागू होने से नगरवासियों को होने वाली संभावित परेशानियों को लेकर शुक्रवार को नगर के सभासदों के प्रतिनिधिमंडल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एक ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत पराशर को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद देवबंद द्वारा स्वकर प्रणाली के तहत सर्वे कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है, जिसके आधार पर नए कर निर्धारण की प्रक्रिया चलाई जाएगी। लेकिन यह व्यवस्था नगर की सामान्य जनता पर एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ के रूप में सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें:  चाँद कॉलोनी मे बन्द मकान मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी किये गिरफ्तार,आभूषण किये बरामद

सभासदों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि नगर की लगभग 70 प्रतिशत आबादी अत्यंत निर्धन है, जो वर्तमान में भी ₹50 से ₹100 सालाना कर चुकाने में असमर्थ है। ऐसे में नई स्वकर प्रणाली लागू होने पर इन परिवारों पर आर्थिक संकट और बढ़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जब तक इस प्रणाली के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का आकलन नहीं किया जाता, तब तक इसे लागू न किया जाए और कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाए।

इसे भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवबंद के लोगों,बच्चों में दिखा योग के प्रति उत्साह

सभासदों ने यह भी कहा कि स्वकर प्रणाली को लेकर नगर की जनता में रोष व्याप्त है और यदि इसे जल्दबाज़ी में लागू किया गया, तो इसका तीव्र विरोध हो सकता है।

ज्ञापन देने वालों में सभासद शाहिद हसन, सभासद पति रिज़वान गौड़, सभासद औसाफ़ सिद्दीकी, सभासद वाजिद मलिक, सभासद पति डॉ. असलम अली, सभासद अख्तर अंसारी, सभासद पति वसीम मलिक, सभासद पति शराफत मलिक, सभासद पति आसिफ लियाकत सहित कई जनप्रतिनिधि उप

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 सागर अरुण सागर जी का सरागवाड़ा जैन मंदिर मेंमंगल आगमन

स्थित रहे।

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »