एक बीघा जमीन कब्जाने पर शाहनवाज राणा पर नया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जीएसटी टीम के छापे के दौरान महिला अधिकारी के साथ अभद्रता और हमले के आरोप में जेल गये पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोबाइल प्रकरण में उनको चित्रकूट की जेल भेजने के साथ ही उनके समधी पूर्व विधायक मौहम्मद गाजी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, अब एक बीघा जमीन को कब्जाने, धमकी देने और डराने के आरोप में शाहनवाज राणा पर नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें उनके साले और एक नौकर को भी नामजद कराया गया है।

शहर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में जैनबया स्कूल के पास परिवार के साथ रह रहे रईस अमहद जैदी पुत्र फतह जैदी ने मंसूरपुर थाने में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रईस जैदी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से संधावली का रहने वाला है और गांव में उसकी एक बीघा कृषि योग्य भूमि है, जिस पर उसने इस भूमि पर लिप्टिस के पेड़ लगा रखे हैं। इसी भूमि के पास शाहनवाज राणा की बेनामी कृषि भूमि भी है, जिसकी देखरेख उनका साला कामरान राणा निवासी सूजडू और विश्वासपात्र नौकर मुस्तकीम अंसारी निवासी दधेड़ू कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान के हमले में मुजफ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की मौत

खेत पर जाने को न रास्ता देते हैं और न सिंचाई का पानी

रईस का आरोप है कि मुस्तकीम अपराधी किस्म का मक्कार व्यक्ति है, उसने शाहनवाज राणा के नाम पर लोगों को डरा और धमकाकर कामरान राणा के साथ मिलकर काफी भूमि पर कब्जा कर रखा है, जिसमें उसकी एक बीघा भूमि को भी पेड़ सहित अपनी भूमि में मिलाकर कब्जा किया हुआ है और उस पर लगातार यह भूमि बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर वो लोग उसको तरह-तरह से धमकी देकर आतंकित कर रहे हैं और अपनी भूमि पर जाने के लिए न तो रास्ता दिया जाता है और न ही सिंचाई लिए ट्यूबवैल से उनको पानी दिया जाता है, जबकि इसके लिए पैसे भी ले लिये जाते हैं। रईस की शिकायत पर मंसूरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, उनके साले कामरान राणा और नौकर मुस्तकीम अंसारी के खिलाफ तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 308(5), 351(2) और 351(4) के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शाहनवाज राणा जेल में हैं, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त

महिला के नाम पर खरीदी 17 बीघा भूमि, कब्जा 30 बीघा पर किया

मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के खिलाफ रईस जैदी ने बेनामी सम्पत्ति खरीदकर लोगों को डराकर उनकी भूमि कब्जाने के आरोप में पुलिस को बताया गया है कि गांव संधावली में शाहनवाज राणा के द्वारा नायाब फातमा नामक महिला के नाम पर 17 बीघा भूमि बेनामी सम्पत्ति के रूप में खरीदी है। दधेड़ू निवासी मुस्तकीम करीब 25 साल से उनके यहां पर नौकरी करता है और शाहनवाज राणा का पालतू बदमाश है, जो वर्तमान में भूमि की देखभाल के नाम पर संधावली में रहने लगा है। इस बेनामी सम्पत्ति की देखरेख मुस्तकीम और कामरान करते हैं। आरोप है कि भूमि 17 बीघा खरीदी गई, लेकिन मौके पर इन लोगों ने आसपास की अन्य भूमि पर कब्जा कर इसे 30 बीघा कर लिया है, इसमें उसकी एक बीघा भूमि पर भी ये लोग काबिज हैं। मुस्तकीम भी पांच दिसम्बर को राणा स्टील वहलना चौक पर जीएसटी के छापे के दौरान जीएसटी टीम पर हमला करने वाले लोगों में शामिल रहा और वो शातिर बदमाश है। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा ने अपने साले से रईस को फोन करवाकर धमकी दिलाई कि यदि भूमि नहीं दी तो जान से मरवा देंगे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में सांसद हरेन्द्र मलिक से मिले नरेश टिकैत

संधावली में भूमि पर आकर आतंक मचाते हैं राणा परिवार के बच्चे

मुजफ्फरनगर। पीड़ित रईस जैदी ने पूर्व विधायक शाहनवाज और कामरान के बच्चों पर भी आरोप लगाया कि वो संधावली स्थित उक्त भूमि पर लग्जरी गाड़ियों से हथियार लेकर पहुंचते हैं और आतंक का माहौल पैदा करते हैं, लोगों को फायरिंग कर डराया जाता है। जब कोई विरोध करता है तो कहते हैं कि बंदूकों की नाल सफाई के लिए वो फायरिंग कर रहे हैं। रईस ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार राणा परिवार के बच्चे गाड़ियों से कुछ लड़कियों को लेकर भी भूमि पर आते है और उनके साथ यहां गंदा काम करते हैं। अवैध हथियारों का भी खुला प्रदर्शन करते हुए आसपास के खेत वालों को भी भयभीत किया जाता है। इनके हथियारों के बल पर ही आसपास के खेतों की डोल मुस्तकीम अंसारी खुद खड़ा रहकर कटवाता है और भूमि पर कब्जा किया जाता है। रईस का कहना है कि जब उसने अपने खेत से ट्राली निकलवाने का प्रयासा किया तो मुस्तकीम ने उसको डराकर अवैध रूप से धन वसूली की, इससे वो और परिवार परेशान हैं। 

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »