गाजीपुर। गाजीपुर के मरदह थाना के नरवर गांव में काशीदास पूजन के आयोजन में बांस लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से दर्दनाक हादसा हो गया। बांस स्पर्श कर जाने से सात लोग करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। सभी को अचेतावस्था में उपचार हेतु मऊ स्थित चिकित्सालय में ले जाया गया। हाइटेंशन तार के चपेट में आने वाले रविंद्र यादव (28), गोरख यादव (20), छोटू यादव (35), संतोष यादव (25), अमन यादव (22), अमेरिका यादव (16), जितेंद्र यादव (16) को मऊ चिकित्सालय भेजा गया है। दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। मरदह थाना के पिपनार गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान झंडा लगा रहे सात लोग हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे
होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल





