पूर्व जिला पंचायत सदस्य को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव

फिरोजाबाद- फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया गया। फिरोजाबाद के टूंडला में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपयों की तलाश शुरू कर दी है।  थाना क्षेत्र के गांव मोहम्दाबाद निवासी पप्पू कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य था। गांव के एक परिवार से उनकी रंजिश चल रही थी। शनिवार सुबह 10.15 बजे करीब वह घर निकले तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दी। नतीजन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हत्यारोपयों की तलाश कर रही है। इस बीच पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। घटना से गांव में अफरा तफारी का मौहल है।

इसे भी पढ़ें:  स्टेशनरी रूम में कुत्ता बंद होने पर अखिलेश ने ली चुटकी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *