भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया धरना प्रदर्शन

खतौली। ढाकन चौक चौकी पर तैनात एक दरोगा द्वारा भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारी के साथ अभद्रता किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि पुलिस का तानाशाही रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करेगी, तो संगठन सड़क पर उतरकर विरोध जताएगा।

इसे भी पढ़ें:  बाइक सवारों को कुचलने वाले पानी टेंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धरने के दौरान इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने भाकियू लोक शक्ति के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। बातचीत के बाद इंस्पेक्टर ने दरोगा द्वारा की गई अभद्रता पर खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि संबंधित दरोगा को चेतावनी दी जाएगी ताकि भविष्य में वह किसी के साथ दुर्व्यवहार न करे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा को लेकर तहसील सभागार में हुई बैठक, विभागीय अधिकारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल

इंस्पेक्टर के इस आश्वासन के बाद भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के साथ बृजमोहन राजपूत, पंडित बृजेश नाथ, मोमीन राणा, डॉ. शरीक जैदी, राधे प्रणामी, नईम सैफी, फैसल कुरैशी, दानिश, हर्ष पंवार, फिरोज खान, गौरव राजपूत, फरीद अहमद, अफान अख्तर, जहीन रिजवी, डॉ. इकबाल, सैयद मुमताज अली, हसीन कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  क्षेत्र का समस्त गन्ना लेकर बंद होगी मिल: अरुण बालियान

Also Read This

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »