पिता जी! मैं भागी नहीं, काम मिल गया है घर छोड़कर जा रही हूं

मुजफ्फरनगर। एक नाबालिग अपने घर से अचानक ही संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। उसके परिजनों को सवेरे उसके गायब होने का पता चला तो तलाश की गई, इस तलाशी के दौरान नाबालिग के हाथ से लिखी गई चिट्ठी पिता को मिली। जिसमें उसने लिखा है कि पिता जी! मैं भाग नहीं रही हूं, काम मिला है, अपने पैरों पर खड़ी होने के लिए घर छोड़कर जा रही हूं, चिट्ठी मिलने के बाद पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी की गुहार लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  26 हजार से जीते गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक

थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी सतीश ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उसके नाबालिग बेटी 07 मई को अचानक ही घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बेटी के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने पुलिस को बताया कि घर से ही उसकी बेटी के द्वारा लिखी गई एक चिट्ठी मिली है। उसमें उसने लिखा है कि वह घर छोड़कर जा रहा है। बेटी ने पिता के लिए यह भी लिखा कि मैं केवल घर छोड़कर जा रही हूं, किसी के साथ भाग नहीं रही हूं, मुझे काम मिल गया है, इस घर में अब मैं तब आऊंगी, जब मै। अपने पैरों पर खड़ी हो जाऊंगी। पिता ने चिट्ठी भी पुलिस को सौंपी है। पिता का कहना है कि उसकी बेटी नाबालिग है, उसका सही और गलत की समझ नहीं है, वो किसी के बहकावे में आकर घर छोड़कर गई है। पुलिस ने बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार की है। थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर नाबालिग के लापता होने के लिए अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पहले प्रयास में सीए फाइनल पास कर इशिका जैन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने डीएम से की रविदास जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांगसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »