प्रेमी के साथ फरार हो गई चार बच्चों की मां

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाले प्रवीण कुमार की पत्नी के प्रेमी के साथ फरार हो गई। चार बच्चों के पिता प्रवीण ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में अपनी पीड़ा सुनाई और चार बच्चों के साथ पहुंचे पिता ने पत्नी की बरामदगी की मांग करते हुए कहा कि वो पत्नी के चले जाने से परेशान है, वो बच्चों का संभालने के लिए घर रुकता है तो रोजी चली जाती है और कमाने निकलता है तो बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहती है।

इसे भी पढ़ें:  सरसों की फसल काटने को लेकर किसान के घर पर पथराव

पीड़ित पति प्रवीण कुमार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते थे। पहले वह मकान मालिक विपिन के घर में किराए पर रहते थे। प्रवीण ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पर उनके साले आजाद की बुरी नजर थी। इसकी शिकायत उन्होंने मकान मालिक विपिन और उनकी पत्नी चीनू से की थी, लेकिन दोनों ने आजाद का पक्ष लिया और प्रवीण की पत्नी को बुरा-भला कहा। इससे नाराज होकर प्रवीण ने विपिन का मकान छोड़ दिया और मंडी क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास किराए के मकान में रहने लगे। पीड़ित के मुताबिक, 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रवीण किसी काम से बाहर गए थे। उस समय उनकी पत्नी और बच्चे घर पर थे। शाम को जब प्रवीण घर लौटे तो उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। बच्चों से पूछने पर पता चला कि मकान मालिक का रिश्तेदार आजाद उनके घर आया था और उनकी मां उसके साथ चली गई। तब से उनकी पत्नी का कोई अता-पता नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग ने लगाया मेगा कैम्प कई समस्याओं का हुआ समाधान

एसएसपी ऑफिस पहुंचे प्रवीण ने बताया कि उनकी पत्नी के फरार होने से वह और उनके चार बच्चे गहरे सदमे में हैं। वह दिन-रात थाने के चक्कर काट रहे हैं और पुलिस से अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। प्रवीण ने कहा कि मेरे पास न तो इतना समय है और न ही संसाधन कि मैं अपनी पत्नी को ढूंढ सकूं। मेरे चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका पालन-पोषण मेरे लिए चुनौती बन गया है। मैं काम करूं या बच्चों को संभालूं? उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर अपनी पत्नी को ढूंढने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा विषय पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएंगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »