खतौली। पुलिस ने चार दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव अंतवाडा निवासी बिरकेस ने थाने में भी तहरीर में बताया कि उसका बेटा रणपाल 4 मई को खतौली से दवाई लेकर गांव वापस जा रहा था। रास्ते में मैली से भरे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को तेजी से पीछे हटाया, जिस कारण उसकी ट्रैक्टर ट्राली बाइक से टकरा गई। सड़क दुर्घटना बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं रणपाल भी गंभीर घायल हो गया। जिसका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कार्रवाई के जाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें: छह बिटौडें आग से जलकर नष्ट, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,





