शुकतीर्थ में पेस्टीसाइड की दुकान में लगी भीषण आग, मालिक का पुत्र झुलसा

मुजफ्फरनगर। पौराणिक शुक्रतीर्थ में मंगलवार सवेरे एक पेस्टीसाइड की दुकान मे शार्ट शर्किट के चलते भीषण आग लग जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि लोग इधर उधर भागने लगे। आग में दुकान मालिक का पुत्र भी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर तेजी से बचाव कार्य प्रारम्भ किया और घंटों की मेहनत के बाद आग को बुझा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी ने कराई थी वारदात

भोपा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ मे मुख्य मार्ग के किनारे स्थित किसान खाद भण्डार के नाम से महेंद्र सिंह की पेस्टीसाइड और बीज व खाद आदि की दुकान है, जहां मंगलवार सुबह सवेरे महेंद्र सिंह और उसका पुत्र संजय दुकान खोलकर सामने ही अपनी दूसरी दुकान पर बैठे थे। बताया जा रहा है की तभी सामने वाली दुकान में एकाएक भीषण आग लग गई और इस आग को बुझाने के प्रयास में दुकानदार का पुत्र संजय भी गम्भीर रूप से झुलसने के कारण घायल हो गया, जिसको अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित दुकानदार और आस पास के ग्रामीणों व् अन्य दुकानदारों ने बताया की यहां दमकल विभाग को सूचना दी गई थी, मगर यहाँ दमकल विभाग की गाड़ी एक घण्टा लेट पहुंची, तब तक जहां दुकान में रखा लाखों का माल जल गया तो वहीं दुकानदार भी झुलस गया। लोगों का कहना है कि किसी तरह हम लोगों ने ही कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई है। आग बुझ जाने के बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची थी, जिसको वापस लौटा दिया गया है। वहीं एफएसओ अनुराग कुमार का कहना है कि पेस्टीसाइड की दुकान में आग लगने की सूचना पर जानसठ फायर स्टेशन से गाड़ी भेजी गई थी। टीम ने आग पर काबू पाया और आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीण और दुकानदार आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हुए थे। 

इसे भी पढ़ें:  विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएम

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कोहरे का कहर-ट्रक काली नदी में गिरा, चालक की मौतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ईओ के फर्जी साइन प्रकरण में मंडलायुक्त से शिकायतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएमलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »