युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाया स्टेटस, लोगों ने पकड़कर की धुनाई

संतकबीरनगर-  पाकिस्तान से तनातनी के माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के विधियानी मोहल्ले में नाई की दुकान चलाने वाले एक युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट लगाकर अपने स्टेटस पर डाल दिया। इसके बाद मोहल्ले के राष्ट्रवादी लोगों के बीच आक्रोश हो गया। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब आक्रोशित जनता ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर मुकामी पुलिस को सौंप दिया।  कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सहसराव माफी गांव का एक युवक रोजन अली विधियानी मोहल्ले में रहता है और नाई का काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह उसने अपने व्हाट्सअप पर पांच स्टेटस लगाए। इन स्टेटस में लिखा था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद क्या होगा। इसमें उसने अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, सलमान खान, करीना कपूर समेत कई फिल्म अभिनेताओं के हाथ में पाकिस्तान का झंडा लेकर लहराते हुए दिखाया था। यह लिखा गया था कि पाकिस्तान आफ्टर वार…, एक स्टेटस में सफेद रंग की पाकिस्तान लिखी हुई टीशर्ट पहने हुए स्टेटस लगाया था और हाथ में नंगी तलवार थी।

इसे भी पढ़ें:  संघर्ष हेतु सक्रियता बढ़ाएं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *