बिजनौर में अब्दुल के सिलेण्डर ने बढ़ाई रालोद के चंदन चौहान की टेंशन

मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विधायक चंदन सिंह चौहान इस समय गंभीर सियासी तनाव का सामना कर रहे हैं। उनके सामने सपा से चुनाव मैदान में उतारे गये दीपक सैनी की साइकिल पहले नम्बर पर आ जाने और बसपा प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह का हाथी दूसरे नम्बर पर होने के कारण वो पहले ही हैंडपम्प के साथ चौथे नम्बर पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में एक पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल के सिलेण्डर ने उनको खासा परेशान कर टेंशन दे रखी है। इसके लिए चंदन चौहान की ओर से निर्वाचन आयोग तक अपनी शिकायत पहंुचाई गई है। इस शिकायत में चंदन चौहान की ओर से कहा गया है कि अब्दुल के सिलेण्डर में उनको अपना हैंडपम्प ही नजर आ रहा है। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए इसका समाधान कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई

बता दें कि बिजनौर लोकसभा सीट में जनपद मुजफ्फरनगर की भी दो विधानसभा पुरकाजी और मीरापुर शामिल हैं। जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में पहले चरण में 19 अपै्रल को मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की तैयारी कर रहा है। नामांकन पत्र फाइनल होने के बाद बिजनौर से 11 प्रत्याशी मैदान में रह गये, जिनमें भाजपा रालोद गठबंधन से चंदन सिंह चौहान, सपा से दीपक सैनी, बसपा से विजेन्द्र सिंह, जय समता पाटी से अब्दुल बारी, फरमान मजलूम समाज पार्टी, राजपाल पीपीआई डेमोक्रेटिक, रामधन सिंह मजदूर किसान यूनियन पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में चंदन सिंह, जहीर, दीपक कुमार और मौ. शहजाद शामिल हैं।

बताया गया है कि निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के उपरांत 19 अपै्रल को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम बीयू में लगने वाले बैलेट की छपाई कराई जा चुकी है। इसका नमूना भी प्रत्याशियों को भेजा गया है। इस नमूना बैलेट के सामने आने के बाद ही चंदन चौहान अपने हैंडपम्प के साथ चौथे नम्बर पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्हें सपा या बसपा प्रत्याशी की ओर से कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है, वो किसी से डर रहे हैं तो वो है जय समता पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल बारी, क्योंकि उनको चुनाव निशान के रूप में सिलेंडर का निशान आवंटित किया गया था और बैलेट पेपर में जो क्रम बनाया गया है, उसमें सपा के दीपक सैनी अपनी साइकिल निशान के साथ पहले, बसपा के विजेन्द्र सिंह हाथी के साथ दूसरे और अब्दुल बारी अपने चुनाव निशान सिलेंडर के साथ तीसरे नम्बर पर हैं। इसके बाद चौथे नम्बर पर रालोद प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान अपने हैंडपम्प के साथ उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अब इसमें लोचा ये हो गया है कि प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान को अपने हैंडपम्प के ठीक ऊपर अब्दुल बारी के सिलेंडर में भी हैंडपम्प की नजर आ रहा है। उनकी टेंशन का यही सबसे बड़े कारण है।

इसे भी पढ़ें:  योग से ही निरोगी जीवन संभवः मीनाक्षी स्वरूप

चंदन सिंह चौहान की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि बैलेट पेपर में तीसरे नम्बर के प्रत्याशी अब्दुल बारी का चुनाव निशान सिलेंडर उनके नाम और निशान के ठीक ऊपर है, सिलेंडर का निशान बिल्कुल हैंडपम्प जैसा दिखाई दे रहा है, जिसके कारण 19 अपै्रल को मतदाताओं में अपनी वोट देने के दौरान निशान एक जैसा होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। बताया गया है कि उन्होंने सिलेंडर का निशान बदलने या प्रत्याशी का क्रमांग बदलने की मांग की है ताकि एक साथ दोनों निशान मौजूद रहने के कारण कोई भ्रमित न हो पाये। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाजपा की कार्यकर्ता टिफिन बैठक संपन्न

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में आठ डकैतों के साथ टकराई पुलिस, चार घायलजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »