मीनाक्षी चौक पर असामाजिक तत्वों ने सिपाही को गिरा-गिराकर पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों को झगड़ा और मारपीट करने से रोकने के लिए पहुंचे पुलिस के सिपाही की वर्दी पर हाथ डालकर सरेआम ही उसको गिरा-गिराकर पीटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कम्प मच गया। अपनी वर्दी की आन और शान बचाने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और सिपाही की पिटाई तथा उसकी वर्दी पर हाथ डालने वाले पांच असामाजिक तत्वों को दबोचकर उनको हवालात में डाल दिया। इनमें से एक आरोपी के तन पर तो कपड़ों का भी अभाव नजर आया। इन असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी होने के बाद ही उनको छुड़वाने के लिए सिफारिशों का भी दौर खूब चला, लेकिन पुलिस ने अपनी आन बचाने के लिए सभी सिफारिशों को दरकिनार करते हुए इन असामाजिक तत्वों का होश ठिकाने लगाने के लिए कार्यवाही की।

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक सिपाही को चार पांच युवकों के द्वारा पकड़कर उसके साथ खींचता तानी और धक्कामुक्की करने के साथ ही गिरेबां पकड़कर गिरा-गिराकर पीटा जा रहा है। सिपाही उस समय ड्यूटी पर बताया गया है और वो मौके पर झगड़ा होने की सूचना पर पहुंचा था। बताया गया कि जब सिपाही ने झगड़ा कर रहे युवकों में कुछ को पकड़ा तो उस पर ही हमला कर दिया गया। ये असामाजिक तत्व सिपाही को खींचते हुए काफी दूर तक ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद पुलिस में हड़कम्प मच गया। यह वायरल वीडियो थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अन्तर्गत मीनाक्षी चौक पर हुए झगड़े का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने हरकत में आते हुए कार्यवाही की और मामले में सिपाही की वर्दी पर हाथ डालकर उसके साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मीनाक्षी चौक पर झगड़ा करने वाले व पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी चौक पर मारपीट व झगड़ा करने वाले पांच आरोपियों में अक्षय बालियान पुत्र भगवान पाल सिंह निवासी जाट कॉलोनी थाना सिविल लाइन उम्र 19 वर्ष, अक्षय कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 19 वर्ष, निक्की पुत्र सुनील निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 24 वर्ष, निकुंज पुत्र बिल्लू निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 21 वर्ष और गौरव पुत्र रिशिपाल निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 29 वर्ष को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री बेबी रानी ने महिलाओं की गोद भराई, नवजातों का किया अन्नप्राशन संस्कार

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »