MUZAFFARNAGAR-डीएम के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास, फोटो लगाकर मांगे गये लोगों से पैसे

मुजफ्फरनगर। साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए तरह तरह के मकड़जाल बुनते रहते हैं। पुलिस अफसरों के नाम पर ठगी और लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठने के तो कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन आज जिलाधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया। इस मामले में जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने डीएम वार रूम के जरिये सोशल मीडिया पर मैसेज प्रसारित करते हुए सभी को इन साइबर ठगों से सतर्क करने का काम किया। इससे पहले भी यहां तैनात रहे एक जिलाधिकारी के फोन को हैक कर लिया गया था।

शनिवार को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की फर्जी व्हाटसएप आईडी बनाकर साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी की ओर से सोशल मीडिया पर संदेश वायरल करते हुए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। जिलाधिकारी के डीएम वार रूम सोशल मीडिया व्हाटसएप गु्रप पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस जैन की ओर से एक संदेश वायरल किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी तक खूब उड़ा रंग-गुलाल


इसमें बताया गया कि एक अंजान व्यक्ति जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की प्रोफाइल पिक्चर का गलत इस्तेमाल कर फोन नम्बर +94 784802512 से एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई और उसके बाद इस आईडी के माध्यम से अलग-अलग लोगों को मैसेज भेज कर जिलाधिकारी की फोटो का गलत ढंग से उपयोग कर रहा है। सूत्रों के अनुसार इस अंजान साइबर ठग ने कई लोगों से जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की फोटो का प्रयोग करते हुए धनराशि की भी मांग की है।

जिलाधिकारी की ओर से इस साइबर ठग की हरकत के खिलाफ सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करते हुए सभी सावधान एवं सतर्क रहने की अपील के साथ ही कहा है कि किसी भी प्रकार की कोई व्यक्तिगत जानकारी उसके साथ शेयर न करें और ही कोई धनराशि उसको दी जाये। बता दें कि ऐसे ही जिले में पूर्व में तैनात रहे जिलाधिकारी डीेके सिंह का भी सीयूजी नम्बर हैक करते हुए विदेशी फोन नम्बर से गलत आईडी बनाई गई थी। इस मामले में डीके सिंह द्वारा साइबर सैल में मामला भी दर्ज कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, चार दोस्तों की मौत गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »