समाजवादी पार्टी ने हर्षोल्लास से मनाई देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती

मुजफ्फरनगर। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ द्वारा उनके ऐतिहासिक कार्यो का गुणगान करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा अपने मजबूत शासन में मानवता हित मे ऐतिहासिक कार्यों को कराकर अपनी अमिट छाप छोड़ी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी व सपा के वरिष्ठ नेता विनय पाल एवं सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए कहा कि उनके मजबूत शासनकाल में ऐतिहासिक धार्मिक कार्यो के साथ जनता के हितों के लिए भी मजबूत कार्य कर अपने मजबूत शासन की चारो ओर प्रशंसा पाई गई।

इसे भी पढ़ें:  कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, तेज प्रताप नहीं: रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जुटे सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास से उनकी जयंती मनाई। सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,धर्मेन्द्र सिंह नीटू, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,सचिन पाल,सपा युवजन सभा जिला महासचिव आशीष त्यागी,सपा जिला सचिव पवन पाल,सपा नेत्री दीप्ति पाल,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,तहसीन मंसूरी,सुमित पँवार बारी,सपा जिला सचिव अंकित शर्मा,हुसैन राणा, रामपाल सिंह पाल,नरेश पाल,बृजेश कुमार, चौधरी मेहरबान, फारुख, अमित पाल, अनुराग पाल,नदीम तावली व नवमनोनित सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष हेमानी सिंह सहित अनेक पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर उनको नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए गए।

इसे भी पढ़ें:  यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः ललित मोहन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *