मेरठ रोड पर पीएनबी शाखा में चोरी का प्रयास, खिड़की तोड़ी

मुजफ्फरनगर। अज्ञात बदमाशों ने रात्रि के समय थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मेरठ रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चार बदमाश बाथरूम की खिड़की तोड़कर बैंक में घुसकर नकदी चुराने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए तो एक मोनीटर चोरी कर ले गए।

थानाक्षेत्र सिविल लाईन के अन्तर्गत मेरठ रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार की रात्रि को चार अज्ञात चोरों के द्वारा बैंक की खिड़की को तोडकर बैंक के अन्दर घुसकर चोरी का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत इकट्ठा किए। घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के सम्बन्ध में सहायक पुलिस सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि लगभग ढाई बजे चार चोर बैंक के बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और नकदी चोरी का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नही मिली, तो चोरों ने एक मोनीटर चोरी किया और फरार हो गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों देशवासियों को जोड़ रहा मन की बात का सेतुः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »