भारत विकास परिषद् मेन शाखा ने मनाया बसंतोत्सवः संजय मिश्रा

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद में शाखा द्वारा )तुराज बसंत के स्वागत हेतु बसंत उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन के साथ वंदे मातरम से किया गया।

कार्यक्रम में शाखा की सभी महिलाओं ने पीले रंग के वस्त्रों को धारण किया। आर्यन ने अपनी सुंदर मधुर आवाज में अनेक गीत सुनाए। डा. रश्मि विनायक ने स्वागत वसंत रचना को वाणी दी। अनिल शर्मा ने बसंत मनाने का कारण बताया। प्रीतवर्धन ने अपनी हास्य कविता के द्वारा सबको गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन डा. अंजली गर्ग ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तम्बोला था, जिसमें पुरस्कार जीतने वालों में महिलाओं की अधिक संख्या रही। कार्यक्रम के संयोजक रश्मि विनायक और अनिल शर्मा रहे।

इसे भी पढ़ें:  मन की पवित्रता से मिलता है अच्छे कर्म का फलः नयन सागर

कार्यक्रम में अशोक सिंघल, नवनीत गुप्ता, डा. दीपक गर्ग, अरुण मित्तल, हेमंत विश्नोई, विनोद अग्रवाल, नीरज गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, विपिन चौधरी, अनुराग गुप्ता, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, वंदना शर्मा, सुनीता शाह, विपिन कुमार आरके सैनी, भरत शर्मा, नीरज सिंघल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा के अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मिश्रा और प्रांतीय संरक्षक हर्ष वर्धन ने अपने संबोधन में सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ किया गया। अंत में शाखा सचिव नवनीत गुप्ता द्वारा भी सबका आभार व्यक्त किया गया और आगे आने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  Transfer - मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खाद्य विभाग ने गांव से शहर तक चलाया आभियान, मचा हड़कंपगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »