कांवड़ मार्ग पर रेत देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। सावन माह की कांवड़ यात्रा 2025 को शिव भक्तों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवर को लगातार दूसरे दिन कांवड़ मार्ग का वृहद औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा और समस्याओं को समझते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान बझेडी रोड पर हो रहे जलभराव में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को सही करने के बजाये वहां पर रेत डाल देने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए ईओ को सड़क ठीक कराने के साथ ही पालिका द्वारा जल निकासी के लिए बनवाये जा रहे सीसी नाला का निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

सावन मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप गुरूवार को सभासदों, भाजपा नेताओं और पालिका के अधिकारियों के साथ शिव चौक पहुंची और भगवान शिव का पूजन करने के बाद उन्होंने कांवड़ मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कच्ची सड़क डिवाईडर पर लगे पेड़-पौधों की छंटनी करने के लिए तत्काल ही मालियों को लगाकर कार्य शुरू कराया तो वहीं रास्ते में भ्रमण करते हुए सड़क और पथ प्रकाश की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और सभासदों से भी कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर कार्य की आवश्यकता और समस्याओं को समझने के लिए संवाद किया और पैदल भ्रमण करते हुए जहां पर भी गडढे या जलभराव मिला, उसके लिए तत्काल समाधान के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन को मिली और सुरक्षा, ईओ को देनी होगी हर प्रस्ताव की गारंटी


उनके द्वारा बझेडी अंडरपास तक औचक निरीक्षण करते हुए कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने पर जोर दिया। बझेडी रोड पर हुए जलभराव के दौरान वहां पर बीच सड़क में ही रेत डाल दिये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर जानकारी मांगी तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गडढे भरने और जलभराव रोकने के लिए ऐसा किया है, लेकिन रेत डाल दिये जाने से वहां पर धसन होने से आवागमन में हो रही परेशानी को देखकर उन्होंने निस्तारण के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साईकिल

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में शहर से गुजरने वाले शिव भक्तों को आवागमन में अत्याधिक सुलभ सुविधा प्रदान करने के लिए पालिका प्रतिब( है, इसके लिए लगातार निरीक्षण कर समस्याओं को समझा जा रहा है। 10 जून से पहले तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित विभागों के अफसरों को दिये गये हैं। पालिका कांवड़ मार्ग पर सबसे बड़ा काम सीसी नाला निर्माण कराकर करा रही है। बझेडी अंडरपास से शहर की ओर सड़क के दोनों साइड 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत करीब 39 लाख रुपये की धनराशि इस पर खर्च की जा रही है। यह नाला 380 मीटर तक बनाया जायेगा। अभी एक साइड का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है, जो कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण होगा, इससे कांवड़ मार्ग पर जलभराव की समस्या समाप्त होगी। इसके अलावा अन्य कार्यों को भी समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। शिव भक्त अतिथि हैं और उनका नगरपालिका अतिथि देवो भवः की संस्कृति को चरितार्थ करते हुए नगर में स्वागत करने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने किया दो वार्डों में डेढ़ करोड़ की सड़कों का लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, देवेश कौशिक, अर्जुन प्रजापति, अनुज कुमार, अमित पाल, अमित पटपटिया, हिमांशु कौशिक, अमित शर्मा, भाजपा नेता पवन अरोरा, दिनेश पुंडीर, आदेश गौतम, शोभित गुप्ता, कपिल पाल, प्रमोद कुमार के साथ ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार व राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र कुमार सहित पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, वेष्णो देवी जाने वालों को बड़ी राहतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »