सिपाही अनुज ने घर पर की वीडियो कॉल और फिर कनपटी पर मार ली गोली…

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी अनुज राठी सिपाही के पद पर ग्रेटर नोएडा में तैनात थे, अनुज ने पारिवारिक विवाद के तनाव में अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में अनुज की मौत से कोहराम मचा गया है। अनुज पांच साल पहले ही यूपी पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती हुआ था।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकुर राठी ने शनिवार की देर रात को अपने सरकारी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम सरकारी क्वार्टर में उठाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने गंभीर पारिवारिक समस्याओं से जूझते हुए यह कदम उठाया। मृतक कांस्टेबल अंकुर राठी पुत्र जयवीर राठी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर का रहने वाला था और मार्च 2018 में शादी हुई थी। मृतक कांस्टेबल के 1 चार माह की छोटी बच्ची है। मिली जानकारी अंकुर राठी ने शनिवार रात अपने घर पर वीडियो कॉल की थी और सभी घर वालों से भी बातचीत की थी, जिसके बाद उसने है खौफनाक कदम उठाया।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि 30 वर्षीय अंकुर राठी अपने निजी जीवन में लम्बे समय से पारिवारिक विावदों और इसके कारण उपजे तनाव से परेशान चल रहा था। घटना के समय वो अपने क्वार्टर पर अकेला था, अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सिपाही अनुज राठी को गंगभीर अवस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सिपाही को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन इसी बीच सिपाही की मौत हो गई। पुलिस महकमे में घटना को लेकर शोक का वातावरण है। बताया कि पिछले कुछ महीनों से उसके परिवार में कुछ ज्यादा विवाद चल रहा था, जिस कारण अनुज मानसिक रूप से बेहद परेशान था। घटना की सूचना परिवार को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। शाम के समय ग्रेटर नोएडा पहुंचे परिजनों को पुलिस लाइन में सिपाही की विदाई के बाद शव सौंप दिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ों से जुड़ा मामला, लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »