तीन मंजिला मकान गिरा, दम तोड़ गये 300 बेजुबान

मुजफ्फरनगर। खतौली में देर रात पतंग विक्रेता नवेद का तीन मंजिला खाली मकान भरभराकर अचानक ढह गया। इस हादसे में पड़ोसी अनीस के मकान की दूसरी मंजिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। नवेद के मकान की तीसरी मंजिल का लिंटर अनीस के मकान की छत पर आकर गिरा था। इस दौरान गली में खड़े दो लोगों को भी मामूली चोट आई है। जबकि अनीस की छत पा पाले जा रहे करीब 300 कबूतर मलबे में दबकर मर गये। वहीं लाखों रुपये का सामान भी मलबे में दब गया। मोहल्ले के लोगों ने मकान को दरकता देखकर कई घंटा पहले ही नवेद और आसपास के मकानों को खाली कर लिया था। लिंटर गिरने से पडौसियों अशफाक के मकान की भी ऊपरी मंजिल की दीवार और अफजल के मकान की दीवार गिर गई। लिंटर का मलबा सडक पर गिरने से रास्ता बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार खतौली कोतवाली पीछे मोहल्ला लाल मोहम्मद में नवेद पुत्र हबीबुद्दीन का तीन मंजिला था। नवेद पतंग का कारोबार करता है। उसके पुराने मकान की कुछ दीवारों में झुकाव होने के कारण आई दरार के बाद शनिवार को मकान को खाली कर दिया गया था। मकान को बचाने के लिए बीम लगाया जा रहा था। शनिवार की रात्रि लगभग 1.30 बजे मकान भरभराकर कर गिर गया। उसकी चपेट में आकर पड़ोसी विधवा शबनम का मकान भी गिर गया, जबकि उसके सामने हाजी अनीस और दूसरे पडौसियों का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

इस मलबे में दबकर अनीस के करीब 300 कबूतर मर गए। हादसे के बाद मकान का मलबा सड़क पर फैल गया। तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए तथा घरों से निकलकर बाहर दौडे। घटना से मौके पर भी लग गई। सीओ राम आशीष यादव व इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नवेद और उसके पड़ौसियों ने बताया कि मकान के गिरने का अहसास दिवारों के दरकने के कारण पहले ही हो गया था। इसलिए मकान में कोई नहीं था। इस कारण ही नवेद ने मकान खाली कर परिजनों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था। उसके पड़ौसियों ने भी मकान से परिवार को निकाल दिया था। अगर मकान में लोग सोये हुए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते सूझबूझ दिखाने से कई लोगों की जान बच गई। पीड़ित नवेद ने बताया मकान गिरने के साथ-साथ उसके मलबे में लाखों रुपये कीमत का सामान दब गया है। पुलिस ने राहत कार्य भी शुरू करा दिया था। सड़क पर गिरा मलबा हटाने के लिए मजदूरों को लगाया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  डा. अम्बेडकर प्रबुद्ध समाज ने किया मंत्री अनिल कुमार का अभिनंदन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौतजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »