किसानों-वेतनभोगियों का वित्तीय सहारा बना सहकारी बैंक

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बैंक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई। सभापति ठा. रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक की उपलब्धियों और विस्तार योजनाओं की जानकारी दी गई। ठा. रामनाथ सिंह ने कहा कि बीते दो वर्षों में बैंक ने सेवा, सशक्तिकरण और सतत विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

बताया कि मुज़फ्फरनगर और शामली जनपदों में सहकारी बैंकिंग का यह स्तंभ 12 अगस्त 1927 को स्थापित हुआ था। वर्तमान में बैंक की कुल 50 शाखाएँ संचालित हैं, जिनमें से 39 शाखाएँ मुज़फ्फरनगर में और 11 शाखाएँ शामली जिले में कार्यरत हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लाखों खाताधारकों को यह बैंक कृषि, आवास, व्यवसाय, और स्वरोजगार से संबंधित सेवाएँ प्रदान कर रहा है। कहा कि प्रबंध समिति ने 23 जून 2023 को कार्यभार संभालने के बाद से कुशल नेतृत्व और त्वरित निर्णय क्षमता के बल पर कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं को अमल में लाया। बैंक ने किसानों और ग्राहकों को कई प्रमुख योजनाओं के तहत राहत और सुविधा प्रदान की। इनमें 102 बी-पैक्स समितियों के माध्यम से अल्पकालीन व मध्यकालीन कृषि )ण। ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के लिए वित्तीय सहायता। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए आवास )ण। तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा हेतु ज्ञानदीप )ण योजना के साथ ही ऑटो-रिक्शा, मिनी ट्रक व अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए )ण आदि योजना शामिल हैं। बैंक द्वारा डेयरी, मुर्गीपालन, मशरूम, मधुमक्खी पालन जैसे अन्य कुटीर उद्योगों के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही बैंक ने सामाजिक सुरक्षा योजना में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना-20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना-436 वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख का बीमा कवर और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-कम प्रीमियम पर किसानों को बीमा सुरक्षा प्रदान की है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने किया दो वार्डों में डेढ़ करोड़ की सड़कों का लोकार्पण

सभापति ठा. रामनाथ सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ बैंक का व्यवसायिक विस्तार नहीं, बल्कि आम जनता और किसानों की सेवा है। हमने दो वर्षों में पारदर्शिता, कुशल प्रशासन और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी है। कहा कि डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक ने अपनी 98 वर्षों की परंपरा को बनाए रखते हुए आधुनिक बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। आगामी समय में भी बैंक इसी तरह किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रबंध समिति के सदस्यों राजू अहलावत, ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक एडवोकेट, राजेश कुमार आदि सहित बैंक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक का ऐलान-जंग में देश को देंगे 51 लाख, 5 हजार यूनिट खून

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  छात्राओं का कोतवाली में प्रदर्शन, हमलावरों पर मुकदमा दर्जप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों

Read More »