प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर किया सुसाइड

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस की जांच में यह प्रकरण प्रथम दृष्टया आत्महत्या का सामना आया है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने अपनी जान दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

इसे भी पढ़ें:  चरवाहों के डेरे पर डाका-बागोवाली में 5.50 लाख की भेड़-बकरियों को भरकर ले गये बदमाश

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अलमासपुर में शुक्रवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा पुलिस भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं के बीच ही मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी ली। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की तो पुलिस ने बताया कि युवक ने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर किया हमला

सीओ नई मंडी रूपाली राव ने घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र नई मण्डी के अन्तर्गत ग्राम अलमासपुर में कुनाल सिंह नामक एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर एसएचओ नई मंडी के साथ वो स्वयं मय पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। वही सूत्रों का कहना है कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर उसने तनाव में आकर आत्महत्या की है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव और हनुमान मंदिरों में खून के छींटे मिलने से आक्रोश

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  आईपीएस संजय मुजफ्फरनगर के नए कप्तान, अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज की कमानगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »