MUZAFFARNAGAR-कोलकाता मर्डर केस पर महिला चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। कोलकाता में महिला चिकित्सक की रेप के बाद हत्या के मामले में सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़ी महिला चिकित्सकों के साथ अन्य चिकित्सकों ने आब्स्ट्रेटिकल एंड गाईनोकोलाजिकल सोसाइटी आफ़ इंडिया के आह्नान पर आक्रोश जाहिर करते हुए शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

आब्स्ट्रेटिकल एंड गाईनोकोलाजिकल सोसाइटी आफ़ इंडिया के आह्नान पर सोमवार को आईएमए से जुड़े सभी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोष प्रकट करते हुए कोलकाता कांड के आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की। मुजफ्फरनगर आब्स्ट्रेटिकल एंड गाईनोकोलाजिकल एसोसिएशन की चिकित्सकों के इस प्रदर्शन दौरान चिकित्सकों ने कहा कि कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कालेज में अस्पताल परिसर में ड्यूटी कर रही महिला छात्र चिकित्सक के साथ पशुवत् सामूहिक बलात्कार व निर्मम हत्या की जघन्य आपराधिक घटना में अभी तक निरंतर संघर्ष के बावजूद भी कोई न्याय नहीं मिल पाया है। इसी को देखते हुए आज चिकित्सक अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित है। कोलकाता की घटना में निष्पक्ष व विश्वसनीय जांच करने की माँग को लेकर देश भर के चिकित्सक, समाज के सभी वर्ग के लोग व विभिन्न सामाजिक संगठन अभी भी आंदोलन कर रहे हैं। इस प्रकरण में मुज़फ़्फ़रनगर आब्स्ट्रेटिकल एंड गाईनोलाजिकल सोसाइटी आफ़ इंडिया के बैनर तले मुज़फ़्फ़रनगर की सभी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक सोमवार महावीर चौक पर हुई और आईएमए के दूसरे चिकित्सक सदस्यों के साथ जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन के बाद कोलकाता कांड के सभी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम ने कहा कि, गाजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार हो गयी

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के उपरांत मुजफ्फरनगर आब्स्ट्रेटिकल एंड गाईनोकोलाजिकल एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कोलकाता कांड को आज पूरे तीस दिन का समय बीत चुका है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही न हो पाना दुखद विषय है। ऐसे में महिला चिकित्सक और अन्य चिकित्सक भी भय और विभिन्न प्रकार के खतरों के बीच कार्य कर रहे हैं। चिकित्सालयों में होने वाली घटनाओं पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर कार्यवाही नहीं होती है। यही कारण है कि ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन की मुजफ्फरनगर ब्रांच प्रेजीडेंट डॉ. कविता नागर, सचिव डा. रूही करवाल, ट्रेजरार डा. प्रीति गर्ग, डा. मंजू प्रभाकर, डा. तारिणी तनेजा, डा. सुनीता जैन, डा. रूपम गुप्ता, डा. ललिता माहेश्वरी, डा. अनिता अग्रवाल, डा. निष्ठा, डा. निशा मलिक, डा. वन्दना जैन सहित सैंकड़ों चिकित्सक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन की 50 लाख की ठगी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »