MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंड

मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का प्रकरण आज फिर से सामने आया है। एक ओर दरोगा को रिश्वत लेने के आरोप में कार्यवाही का सामना करना पड़ा है। इससे पहले एक चौकी इंचार्ज महिला से रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने उसको गिरफ्तार किया था। अब रिश्वत प्रकरण में ही दागी दरोगा को एसएसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही दरोगा पर लगाये गये आरोपों और रिश्वत लेते हुए उसकी वीडियो को लेकर एसएसपी ने जांच भी बैठा दी है।

पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को फिर से पुलिस विभाग में रिश्वत की खबर गरम रही। भोपा थाना क्षेत्र की सीकरी पुलिस चौकी पर तैनात अतिरिक्त सब इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। बताया गया है कि देवपाल सिंह द्वारा रिश्वत लेते हुए एक वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल तो नहीं हुआ, लेकिन इसी वीडियो के आधार पर पीड़ित द्वारा पुलिस विभाग के आला अफसरों से शिकायत की थी। इसमें एसपी देहात ने वीडियो को परखने के बाद एसएसपी अभिषेक सिंह को जानकारी दी। वीडियो के आधार पर एसएसपी ने प्रथम दृष्टया सब इंस्पेक्टर देवपाल सिंह को गलत आचरण का दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। इससे पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।

इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगी

एसपी देहात आदित्य बंसल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रिश्वत मांगने के प्रकरण में दरोगा पर एसएसपी के आदेश पर कार्यवाही की गई है। इस मामले में पीड़ित के आरोपों को लेकर जांच की जा रही है। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि सीकरी चौकी पर अतिरिक्त उप निरीक्षक के रूप में तैनात देवपाल सिंह आईजीआरएस पर की गई एक शिकायत के मामले में जांच कर रहे थे। इसी प्रकरण को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने के आरोप उन पर लगे हैं। रिश्वत लेते हुए दरोगा का वीडियो बनाया गया, जिसके साथ शिकायत की गई। एसएसपी द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगा देवपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश भी दिये हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक मुकदमे में राहत देने के लिए महिला से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए शाहपुर थाने के एक दरोगा को सहारनपुर एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया था। दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी भी की गई थी। अब एक ओर दरोगा के रिश्वतकांड में फंसने पर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली पीसीएस निकिता शर्मा को नई जिम्मेदारी

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »