MUZAFFARNAGAR-अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, तीन जेसीबी और सात ट्रैक्टर किए जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद में मिट्टी की खनन जोरों पर चल रहा है। खनन माफियाओं पर कार्रवाई के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में एसडीएम सदर परमानंद झा के नेतृत्व में टीम ने शहर कोतवाली और छपार क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर रात्रि में छापामार कार्यवाही करते हुए तीन जेसीबी मशीन और सात ट्रेक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज किया है।

इसे भी पढ़ें:  GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायत

एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि गुरूवार को वह छपार पुलिस टीम को लेकर गांव खोजा नंगला में पहुंचे, जो धडल्ले से खनन चल रहा था। टीम को देख खनन करने वाल अपनी मशीनों को छोड़कर वहां से भाग गए। मौके से एक जेसीबी मशीन और चार ट्रैक्टर ट्राली का जब्त किया गया है, इसके अलावा पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात के पास वाले क्षेत्रों में भी खनन होता मिला। वहां भी माफिया अपनी मशीनें छोड़ भाग गए। वहां से एक जेसीबी मशीन सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। इसके साथ ही शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भी छापा मारकर अवैध खनन पकड़ा गया। टीम को देखकर लोग भाग गये। यहां से भी एक जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गयी। इस अभियान में कुल तीन जेसीबी और सात ट्रैक्टर ट्रालियां एवं अन्य सामान टीम ने जब्त करते हुए सीज किया है। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि किसकी जमीन में खनन चल रहा था, इसकी जांच की जा रही है। सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सऊदी अरब सड़क हादसे में युवक की मौत, 25 दिन बाद गांव लौटा शव

Also Read This

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »

संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।  मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह

Read More »