GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायत

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी उत्तर प्रदेश में जनहितों के लिए किये गये ऐतिहासिक कार्यों को लेकर अपनी पहचान बनाए हुए है। यहां पर राष्ट्रवाद की भावना के साथ हर घर को जोड़ने वाले चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी एडवोकेट की तिरंगा यात्रा, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की सराहना दूर-दूर तक होती है, इसके साथ ही पुरकाजी नगर पंचायत को लाइट और सफाई का एक माध्यम न बनाकर उन्होंने इस निकाय को जनता के आम और खास सभी लोगों के सुख और दुख से जोड़ने का काम करके दिखाया है। अब जनता से जुड़ाव की अपनी संवेदनशील नीति के तहत चेयरमैन जहीर फारूकी ने पुरकाजी नगर पंचायत में लोगों के लिए निःशुल्क कुर्सियों का प्रबंध करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों पर धनवर्षा, सरकार से मिले 36.11 करोड़

चेयरमैन जहीर फारूकी ने शुक्रवार को नगर पंचायत परिसर में सभासदों के साथ एक खास व्यवस्था को लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुख और दुख जीवन की एक सच्चाई है। ऐसे में कई बार देखने में आया है कि किसी भी परिवार में सुख और दुख की घड़ी के दौरान आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था में कुर्सी तक का प्रबंध करना भारी पड़ जाता है। ऐसे में नगर पंचायत पुरकाजी ने उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजना के तहत जनता के साथ जुड़ाव करते हुए सुख और दुख में भी संवेदनशील भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत पुरकाजी क्षेत्र की जनता के लिए ऐसे किसी भी अवसर पर निःशुल्क कुर्सियों का प्रबंध करने का काम करेगी। कोई भी व्यक्ति अपने घर परिवार में सुख और दुख की घड़ी में अपने क्षेत्रीय सभासद के साथ नगर पंचायत से निःशुल्क कुर्सी प्राप्त कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौज

चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने इससे पहले डैड बॉडी को रखने के लिए नगर पंचायत में डीप फ्रीजर की निःशुल्क व्यवस्था कराई इसके लिए नगर पंचायत क्षेत्र से अलग भी दूर दराज क्षेत्रों से डिमांड आती है और नगर पंचायत यह सेवा प्रदान करती है। बेटियों की शादी के दौरान निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी उनके द्वारा जनता को प्रदान की जा रही है। चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी का कहना है कि यूपी सरकार जनकल्याण की दिशा में काफी बजट निकायों को दे रही है। निकायों में सड़क निर्माण, सफाई और पथ प्रकाश आदि पर तो खर्च होता ही है, लेकिन हमने नगर पंचायत को संवेदनशील बनाकर आम जनता के सुख और दुख में भागीदार बनाने का निर्णय लिया है और हमारा लक्ष्य यही रहता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से हर संभव मदद दी जा सके। निःशुल्क कुर्सी व्यवस्था की घोषणा के इस मौके पर चेयरमैन जहीर फारूकी के साथ सभासद आजाद फरीदी, सुलेमान, इस्तखार उर्फ लाल्ला, आलम और नदीम मेंबर के साथ ही नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Also Read This

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौजराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन

Read More »