पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सड़क पर अपने हाथों से उठाया कूड़ा, दिया प्रेरक संदेश…देखें वीडियो!

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा में जुटे समाजसेवियों के बीच उस समय एक प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जब नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन के साथ ही प्रसाद वितरण के बाद सड़क पर डाले जा रहे कचरे को स्वयं अपने हाथों से उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

मेरठ रोड स्थित मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय के समीप सोमवार को रजत गोयल और राहुल चौधरी द्वारा अपनी टीम के साथ आयोजित पहले कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। इस अवसर पर सभासदों व शिविर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया।

लेकिन जब उन्होंने देखा कि भक्तगणों द्वारा प्रसाद के लिए उपयोग किए गए पत्तल, दोने और प्लास्टिक गिलास शिविर के पास सड़क और डिवाइडर पर फेंक दिये गये और वो बिखरे पड़े हैं, तो उन्होंने तत्काल ही स्वच्छता ही सेवा का एक प्रेरणादायी संदेश देने के लिए खुद सड़क पर पहुंचकर अपने हाथों से दोने और पत्तल आदि उठाकर सफाई शुरू कर दी। पालिकाध्यक्ष को झुककर कचरा उठाते देख सभी आयोजक, सभासद और वहां मौजूद बच्चे एवं शिव भक्त भी उनके साथ सफाई में जुट गए। उनके इस प्रयास ने न सिर्फ स्वच्छता के महत्व को उजागर किया, बल्कि भावी पीढ़ी में स्वच्छता के प्रति एक नागरिक ज़िम्मेदारी, सेवा और सामाजिक चेतना की भावना भी जागृत की।

मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता एक आदत नहीं, यह हमारी आत्मा की शुद्धता का प्रतीक है। जब हम अपने आस-पास फैले कचरे को नजरअंदाज़ करते हैं, तो हम आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से मुंह मोड़ते हैं। स्वच्छता कोई दिखावे की बात नहीं, यह हमारे संस्कारों का आईना है। स्वच्छता में सहयोग समाज के प्रति, हमारे शहर के प्रति, और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी होती है। भगवान की पूजा भी स्वच्छता के बिना अधूरी है। इसी का संदेश देने के लिए हमने एक प्रयास किया है, नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें तो हम शहर को स्वच्छ करने में सफल होंगे। इस अवसर पर सभासद अमित पटपटिया, हिमांशु कौशिक, समाजसेवी कार्तिक स्वरूप, शिविर आयोजक रजत गोयल, शिवम चौधरी, राहुल चौधरी, अभिषेक कुमार और राम सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के स्वच्छता के प्रति इस समर्पण की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वो स्वयं अपने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सहयोग के साथ ही जनजागरण भी करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा का यादगार समापन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भयानक हादसा, पूरा परिवार खत्मस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर भोजन में निकला प्याज, कांवड़ियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  हिन्दी पत्रकारिता बहुत चुनौती पूर्ण कार्यः कपिल देवभाकियू नेता

Read More »