टैण्डरों में पूल से पालिका का इंकार, सभासदों-ठेकेदारों में चलती रही तकरार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में जुलाई माह में हुई बोर्ड मीटिंग में पारित निर्माण कार्यों को शुरू कराये जाने की प्रक्रिया शुरूआत में ही विवाद से जुड़ गई। दो सौ से ज्यादा प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए टैण्डरों में सभासद और ठेकेदारों का गठजोड़ बनाकर पूल कराये जाने की चर्चाओं के बीच ही पालिका निर्माण विभाग में सोमवार को 100 निर्माण कार्यों के लिए टैण्डर डाले गये, जबकि 102 निर्माण कार्यों के टैण्डर मंगलवार को डाले जाने की तैयारी विभागीय स्तर पर पूरी कर ली गयी है। इसी बीच सोमवार को भी कुछ सभासद और ठेकेदार पालिका मुख्यालय से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक सक्रिय देखे गये तो कुछ सभासदों ने चेयरपर्सन को भी पूल की शिकायत करते हुए टैण्डर रुकवाने की मांग की, लेकिन उनके सभी प्रयास विफल हो गये। चेयरपर्सन ने टैण्डरों में किसी भी प्रकार के पूल की बात को भ्रम बताते हुए कहा कि अभी टैण्डर डाले जा रहे हैं, इनके खुलने पर निष्पक्ष जांच होगी।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव की तैयारी शुरू, डीएम ने परखी कलक्ट्रेट में व्यवस्था

नगरपालिका के निर्माण विभाग के द्वारा शहरी विकास के लिए सभी 55 वार्डों में प्रस्तावित सड़क और नाली निर्माण के कार्यों के टैण्डरों में पूल कराकर बंदरबांट करने के आरोप लगाते हुए सभासदों और ठेकेदारों में नाराजगी बनने की खबरों ने एक नया विवाद पैदा कर दिया। कहा गया कि एटूजेड कालोनी में स्थित एक मकान में टैण्डरों में पूल कराने को लेकर एक गोपनीय बैठक हुई। इस बैठक में राज्य वित्त की करोड़ों की धनराशि से होने वाले 202 निर्माण कार्यों के टैण्डरों में बंटरबांट का खेल किया गया और टैण्डरों का समय बढ़ाने के लिए भी प्रयासा किये गये। निर्माण कार्यों में पूल कराने को लेकर बैठक करने के आरोप लगाते हुए कुछ सभासदों और ठेकेदारों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कई सभासद और ठेकेदार बैठक छोड़कर चले गये और इन टैण्डरों को रुकवाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विकास की सौगात

वहीं इन आरोप प्रत्यारोप के बीच ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों के अनुसार निर्माण विभाग ने निर्धारित समय पर 100 निर्माण कार्यों के लिए मांगे गये टैण्डर डलवाने प्रारम्भ कर दिये थे। तीन बजे तक ठेकेदारों ने टैण्डर डाले। जबकि आज भी कुछ ठेकेदार और सभासद इन टैण्डरों को डालने से रोकने के लिए कभी पालिका, कभी चेयरपर्सन आवास और कभी जिलाधिकारी कार्यालय पर नजर आये। कुछ सभासदों ने इसमें जिलाधिकारी से भी शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की और चेयरपर्सन से भी मिलकर पूल की शिकायत कर टैण्डर रोके जाने की मांग की गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इस बारे में कहा कि शहर के विकास के लिए हम पूरी तरह से निष्पक्ष होकर कार्य कर रहे हैं, भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति जीरो टोलरेंस पर ही है। निर्माण कार्यों के टैण्डरों को लेकर एक भ्रम फैलाया गया है, जबकि अभी टैण्डर केवल डाले जा रहे हैं, हम भरोसा दिलाते हैं कि एक भी टैण्डर नियमों के खिलाफ स्वीकार नहीं किया जायेगा। जनता का हित सर्वोपरि है और हम जनहित से कोई भी समझौता नहीं करेंगे। वहीं निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के 55 वार्डों में प्रस्तावित 202 निर्माण कार्यों के लिए दो स्लॉट में टैण्डर आमंत्रित किये गये हैं। 100 निर्माण कार्यों के लिए सोमवार को तथा 102 निर्माण कार्यों के लिए मंगलवार को टैण्डर डालने का समय निर्धारित रहा। आज टैण्डर डाले गये हैं। पूल के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक टैण्डर नहीं खुल जाते कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यदि कोई टैण्डर नियमों के विपरीत होता भी है तो वो स्वीकार नहीं होगा। टैण्डर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के अवकाश से लौटने के बाद ही खोले जायेंगे। फिलहाल ईओ 18 अक्टूबर तक मेडिकल अवकाश पर हैं।  

इसे भी पढ़ें:  सुमित बजरंगी के घर पुलिस दबिश से भड़के समर्थक, शिवचौक पर हंगामा

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »