लोकसभा मुजफ्फरनगर-पोस्टल वोट की लड़ाई में हर बार भारी पड़े संजीव बालियान, ऐसा रहा दो जीत का सफर….

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के चुनाव को लेकर इस बार पोस्टल बैलेट की गणना को लेकर खूब शोर मचाया गया है। इसके लिए साल 2019 के चुनाव के परिणामों के दौरान पोस्टल वोट की गिनती में गड़बड़ी के आरोप भी यदा कदा लगते रहे हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि उस चुनाव में ईवीएम के मतों की गणना में भी संजीव बालियान ने अपने प्रतिद्वंद्वी रालोद अध्यक्ष को पराजित किया था।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट ने इतिहास रचा था। यहां पर भाजपा के संजीव बालियान ने एकतरफा जीत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी कादिर राणा को 04 लाख 1150 मतों के रिकार्ड अंतर से पराजित किया था। पोस्टल वोट की बात करें तो इस चुनाव में कुल 4721 पोस्टल वोट गणना में शामिल किये गये थे, इनमें से संजीव बालियान ने एकतरफा 3453 पोस्टल वोट पाये और कादिर राणा को 713 पोस्टल वोट मिले थे। इस चुनाव में संजीव बालियान ईवीएम के मतों की गणना में 398410 मतों के अंतर से जीते थे, जबकि पोस्टल वोटों के बंटवारे में उन्होंने कादिर राणा को 2740 के अंतर से पराजित किया था। ईवीएम में संजीव को 649938 और कादिर राणा को 251528 वोट मिले थे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने शिशु मंदिर में किया कक्षा कक्ष का उद्घाटन

साल 2019 के चुनाव में संजीव बालियान को मुकाबला रालोद अध्यक्ष अजित सिंह के साथ हुआ। यह मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन इस चुनाव में भी संजीव बालियान ने अजित को पराजित कर इतिहास रच दिया, जीत का अंतर भले ही 2014 के चार लाख से ज्यादा मतों से 2019 में मात्र 6526 मतों पर आकर सिमट गया, लेकिन ये कम अंतर वाली जीत भी हिन्दुस्तान की बड़ी जीत बन गई। इस चुनाव में पोस्टल वोट की गिनती को लेकर खूब हो हल्ला मचा था। डीएम अजय शंकर ने जब 23 मई के दिन मतगणना प्रारम्भ कराई तो पोस्टल वोट की गिनती का काम सर्वर डाउन होने के कारण रुक गया था। इसी कारण पोस्टल वोट मतगणना के अंत में गिनवाने का निर्णय हुआ था। आंकड़ों को बात करें तो पोस्टल वोट की गिनती और ईवीएम के मतों की गणना दोनों में संजीव बालियान अजित सिंह से जीते थे। ईवीएम में उनकी जीत का अंतर 3782 मत रहा तो पोस्टल वोट की गणना में वो अजित सिंह से 2744 मतों से आगे रहे। इस चुनाव में कुल 5879 पोस्टल वोट गणना में शामिल किये गये। इनमें से संजीव बालियान को 4245 और अजित सिंह को 1501 वोट मिले थे। जबकि ईवीएम के मतों के बंटवारे में संजीव बालियान को 569535 वोट मिले तो अजित सिंह को 565753 मत प्राप्त हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कैग से आई ऑडिट टीम को नहीं

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर खुद निगरानी कर रही मीनाक्षी स्वरूपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंडइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यालय पर नगर विकास के मुद्दे पर हुई बैठकलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »