MUZAFFARNAGAR-तहसील दिवस में ग्रामीण ने बदन पर डाला तेल और फिर…..

मुजफ्फरनगर। जानसठ तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां पर आये फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने शिकायत के बाद भी रास्ते से अवैध कब्जा न हटवाए जाने से नाराज होकर अपने ऊपर डीजल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले कि ग्रामीण अपने बदन को आग लगाता, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ग्रामीण को हिरासत में लेकर थाने आ गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दुकान तोड़ने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जीसीबी भी बरामद

तहसील जानसठ के गांव कम्हेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र धूम सिंह शनिवार को तहसील में डीजल तेल से भरी बोतल लेकर पहुंचा। वहां तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था, जिसमें सीडीओ संदीप भागिया जनता की शिकायत सुन रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने अपने शरीर के ऊपर बोतल से डीजल तेल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास करने लगा। ग्रामीण के आत्मदाह करने के प्रयास की जानकारी पाकर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किट

पुलिस ने ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। ग्रामीण नरेंद्र सिंह का कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने उसके रास्ते पर जबरन कब्जा कर रखा है। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस और तहसील अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक रास्ते से कब्जा नहीं हटवाया गया। ग्रामीण ने ककरौली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण का आरोप था कि कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होने की वजह से उसने हताश होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि शाम के समय आत्मदाह का प्रयास करने वाले ग्रामीण को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में बिजली बिल सेवाएं ठप: शुक्रवार रात 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज बंद

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किटसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »