वक्फ संशोधन बिल-जमियत जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम को पुलिस ने भेजा नोटिस

मुजफ्फरनगर। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कॉल पर मस्जिदों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला प्रशासन की ओर से पिछले तीन दिनों से लगातार काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक लगभग 500 लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। खास बात यह है कि जिला प्रशासन की ओर से मुस्लिम समाज के उन जिम्मेदार लोगों को नोटिस भेजा गया है जो इस्लाम और शरीयत के नाम पर अपनी राजनीति चमकाते रहते हैं।

जमीयत उलेमा ए हिंद के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम कासमी को जिला प्रशासन से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने ज़रूर कहा है कि बस इतना समझ लीजिए कि यह जुल्म है कि हम मुसलमान है। मौलाना मुकर्रम कासमी ने बताया कि नोटिस तो बहुत से लोगों को मिला है और यह क्यों दिया गया है, यह हमारी समझ से परे है । हम जिम्मेदार लोग हैं और हम मुस्लिम तंजीमो के रहनुमा है, मुसलमान के मुद्दे उठाते हैं इसलिए हम समझते हैं कि हमें नोटिस दिया गया होगा, लेकिन हमें कोई दिक्कत नहीं है, इस बात से की हमें नोटिस दिया गया है, हम तो पहले भी मुसलमान के मुद्दे उठाते थे और आगे भी मुसलमान के मुद्दे उठाते रहेंगे। जितने भी जिम्मेदार लोग हैं सभी को नोटिस दिए गए हैं और भोले-भाले लोगों को नोटिस के नाम पर डराया जा रहा है, प्रशासन को ऐसा नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीओ करेंगे जांच

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी कहा था कि हम कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से कोई मैसेज आएगा, तो देखा जाएगा, लेकिन मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस कानून के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। मैं यह मानता हूं कि जब अमन शांति बनी हुई है और हर लोग अपने घर में मौजूद हैं, तो जिला प्रशासन को इस तरह की कोई भी कार्यवाही नहीं करनी चाहिए थी। मुजफ्फरनगर में लगभग 500 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजा गया है, सिर्फ इसलिए कि यह लोग आगे कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करें। शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करना तो संविधान में कानूनी हक है, संविधान में हमें इसका अधिकार दिया गया है। अगर धरना-प्रदर्शन हमने किया होता, तो उसके बाद ही नोटिस दिया जाता तो बात सही थी, लेकिन जब किसी ने कुछ किया ही नहीं , उसके बावजूद भी सभी को नोटिस दे दिया गया, तो यह हमारी समझ से बहुत परे है। जमीयत उलेमा ए हिंद की तरफ से दिल्ली से अगर कोई भी कॉल आएगी तो लिहाजा हम जिम्मेदार लोग हैं और हमें वह काम करना पड़ेगा। डरता तो वह है, जिसके अंदर कोई ऐब होता है, हमारे अंदर तो कोई ऐब नहीं है। हम क्यों डरेंगे इस तरह के नोटिस से हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम शांति बनाने वाले लोग हैं, अशांति फैलाने वाले लोग नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में एक युवक की मौत, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीओ करेंगे जांचस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में एक युवक की मौत, भाई ने दर्ज कराया मुकदमावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर

Read More »