चरथावल में पलटी पब्लिक स्कूल की वैन, पांच छात्र हुए घायल

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव ज्ञाना माजरा में स्थित एक पब्लिक स्कूल की वैन बिरालसी बलवाखेड़ी के बीच गुनियाजुड्डी के मोड़ के पास पटरी पर संतुलन बिगड़ने पर खेत में पलट गई। हादसे में कई बच्चों को चोट आई। इसके बावजूद भी हादसे के बाद बिना उपचार के ही घायल सभी बच्चों को स्कूल में लाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि चिकित्सक को स्कूल में ही बुलाकर बच्चों को उपचार दिलाया गया, बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम तुष्टिकरण में अंधे हो गये उद्धवः ललित मोहन

जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र में बिरालसी पुलिस चौकी के निकट गुरूवार की सुबह आईडी पब्लिक स्कूल ज्ञानामाजरा की एक वैन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। स्कूल की वैन जब आज सवेरे बिरालसी और बलवाखेड़ी के बीच गांव गुनियाजुड्डी के मोड़ के पास पहंुची तो नहर पटरी पर गुजरने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने से वैन पटरी से उतरकर खेत में पलट गई। हादसे में कई बच्चों को चोट आई और चीख पुकार मच गई।

इसे भी पढ़ें:  संघर्ष के ऐलान केसाथ प्रयागराज में भाकियू का किसान महाकुंभ संपन्न

ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला और वैन को सही किया तथा हादसे के बाद घायल अवस्था में ही बच्चों को स्कूल लाकर चिकित्सक से उपचार कराया गया और उसके बाद अभिभावकों को सूचना दी गई, जिस पर स्कूल पहुंचे बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कई परिजन तो प्रधानाचार्य पर भी भड़क उठे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संभाला। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद हादसे में घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में उपचार के लिए भिजवाया गया। इस दौरान बच्चों के परिजन भी मौजूद थे। इस हादसे में स्कूल वैन के चालक सहित छह बच्चे चोटिल हुए। इनमें अवनी, रुद्र, हर्ष, )तिक और बबलू का पुत्र एवं चालक उपदेश शामिल हैं। इनको उपचार के बाद वापस घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। यदि शिकायत की जाती है तो मामले में कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से डुंगरपुर केस में जमानत मंजूर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

मुख्यमंत्री आगमन जैसे कार्यक्रम में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और नशा करने पर एसएसपी ने लिया सख्त निर्णय

Read More »

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »