राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जज्बा दौड़-11 के माध्यम से शहीदो के प्रति एक नया जज्बा पूरे मुजफ्फरनगर के अन्दर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर का प्रत्येक व्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में पूरे जज्बे के साथ 10 अगस्त रविवार को प्रातः 5ः30 बजे दौड़कर अपना जज्बा दिखायेगा।

जज्बा दौड़-11 में दौड़ने के लिए रामायण के राम अरूण गोविल, विश्व योग गुरू बाबा रामदेव, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित सभी जनप्रतिनिधि अपना समर्थन दे चुके है, जिनके स्वागत सम्मान के लिए हर व्यक्ति अपने – अपने भावो के अनुसार स्वागत करने को तैयार है। 10 अगस्त की जज्बा दौड़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सांसद चंदन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकल जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजीव वर्मा, सभी पालिका सभासद, सभी जिला पंचायत सदस्य, सभी संगठन एक साथ छात्र-छात्राओ के साथ कदम से कदम मिलाकर जज्बा दौड़-11 में दौडेगे।

इसे भी पढ़ें:  'लड़का होना बड़ा गुनाह, कोई आपकी नहीं सुनता', जान देने से पहले वीडियो में युवक का दर्द

जज्बा दौड़-11 लगभग 3 किलोमीटर प्रातः 5ः30 बजे पहले लड़कियो की दौड़ शुरू की जायेगी। जो राजकीय इंटर कॉलेज के गेट न0 1 पर स्थित तिरंगे के नीचे से शुरू होगी। उसके लगभग 15 मिनट बाद गेट न0 2 से दूसरी दौड़ लड़को की शुरू होगी। जिन्हे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध लोग केसरिया झंडी लहराकर अपना जज्बा दिखाने के लिए दौड़ का शुभारंभ करेगे। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका आदि ने दौड़ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर प्रकार से तैयारियाँ कर ली है। लड़के – लड़कियो की दौड़ के रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, एम्बुलेंस व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, जल व्यवस्था, संगठनो द्वारा स्वागत व्यवस्था आदि कर ली गई है।

प्रेस को संबोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सत्यप्रकाश रेशू, व्यवस्थापक अमित पटपटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक रजिस्ट्रेड जाबांज को टी-शर्ट मिलेगी। लड़के-लड़कियों को अलग-अलग लाखों के ईनाम शहिदों की याद में अपना पसीना बहाने के लिए लक्की ड्रॉ द्वारा दिये जायेगे। जज्बा दौड़ में दौड़ने के लिए फार्म आसानी से उपलब्ध है। प्रथम आने वाले लड़के को स्कूटर व एक लड़की को स्कूटर अलग-अलग दिया जायेगा। 15 साइकिलो के अतिरिक्त जीवन उपयोगी अनेको पुरूस्कार शहीदों के सम्मान में दिये जायेगे। जज्बा दौड़-11 हर नागरिक में ’’घर घर तिरंगा – हर घर तिरंगा’’ अभियान को भी जन – जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें:  किसानों-वेतनभोगियों का वित्तीय सहारा बना सहकारी बैंक

जज्बा दौड़-11 ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारतीय सेना के शुरवीरो को समर्पित रहेगी। लडकियो की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा की महिला विंग व लड़को की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा पुरूष विंग करेगी। जज्बा दौड़-11 का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड़, मालवीय चौक, झांसी की रानी, कोर्ट रोड़, प्रकाश चौक, महावीर चौक व राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पूरी होगी। जो एक राष्ट्रभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम व पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य रूप ले लेगी।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने गन्दगी से निकालकर रोशन किया शहीदों का बलिदान

7 अगस्त को सांय 4 बजे गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी से जज्बा-11 बाइक रैली निकाली जायेगी। जिसका शुभारंभ जिला अधिकारी उमेश मिश्रा व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी आदि संयुक्त रूप से करेगे। जो बाइक रैली शहर के मुख्य रास्तो पर होते हुए रेश विहार पर विराम करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित पटपटिया, हितेश आनंद, अजय अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हरिश अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, गौरव नारंग, कार्तिक कपिल, अगम बंसल, अनिकेत गुप्ता, संदीप राज, मनीष कपूर, मानस मालिक,मनी पटपटिया, अंशु बाठला, पारूल कुमार, शालिनी आनंद, राखी ग्रोवर,कमला भगत,सोनिया लूथरा आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने गन्दगी से निकालकर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडेइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडेलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »