LOKSABHA ELCTION-जयंत के कारण संजीव बालियान के चुनाव एजेंट अरविंद राज पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर। चुनावी प्रचार के दौरान नियमों और कायदों को पूरी तरह से ताक पर रखा जा है, लेकिन इस दौरान जिला प्रशासन भी पूरी तरह से निष्पक्ष रहते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने से नहीं चूक रहा। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के साथ शक्ति रथ लेकर रोड शो करने निकले जयंत चौधरी के समर्थन में जुटी भीड़ ने तमाम नियम और बंदिशों को तोड़ दिया, इसके लिए अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी संजीव बालियान के चुनाव एजेंट अरविंद राज शर्मा के खिलाफ एफएसटी मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसको लेकर सियासत में भी हलचल है। गजब बात ये है कि रोड शो जयंत चौधरी ने किया और भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के साथ रालोद के दूसरे नेता भी इसमें मौजूद रहे, लेकिन निषेधाज्ञा उल्लंघन के लिए प्रत्याशी के चुनाव एजेंट को जिम्मेदार माना गया है। उनके साथ अन्य अज्ञात भी मुकदमे में आरोपी बनाये गये हैं, लेकिन जयंत और संजीव के नाम नहीं खोले गये।

रालोद अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी ने मंगलवार को शामली में जनसभा के बाद मुजफ्फरनगर और बिजनौर के एनडीए प्रत्याशियों संजीव बालियान और चंदन चैहान के समर्थन में रोड शो किया था। इस दौरान वो जब लालूखेड़ी से रोड शो में शक्ति रथ पर सवार होकर आगे बढ़े तो तितावी पहुंचने के दौरान सड़क के दोनों और लंबा भयंकर जाम लग गया था। इसी को लेकर अब जिला प्रशासन ने जयंत के रोड शो को निषोधाज्ञा का उल्लंघन मानते हुए कार्यवाही की है। चुनाव के दौरान चैकिंग कार्य में लगी एफएसटी-12 चरथावल विधानसभा के मजिस्ट्रेट प्रिंस कुमार और उनकी टीम ने तितावी थाने में तहरीर देकर जयंत सिंह और संजीव बालियान के रोड शो को लेकर भाजपा नेता और पार्टी प्रत्याशी संजीव बालियान के मुख्य चुनाव एजेंट अरविन्द राज शर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए आईपीसी की धारा 188 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।

मजिस्ट्रेट प्रिंस कुमार ने तहरीर में बताया कि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव एजेंट अरविंद राज द्वारा नौ अपै्रल को चरथावल विधानसभा के लिए विभिन्न ग्रामों में जनसभा आयोजित करने की जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति ली थी। इसी बीच वो भी मंगलवार नौ अपै्रल को द्वितीय पाली की ड्यूटी के दौरान करीब चार बजे लालूखेडी की ओर जा रहे थे। उनके साथ एफएसटी-12 में ड्यूटीरत उप निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल सोनू कुमार और राम प्रकाश पूनिया तथा फोटोग्राफर रामदास भी गश्त पर थे। गश्त के दौरान तितावी में भाजपा द्वारा रोड शो किया जाना पाया गया। इस रोड शो के कारण सड़क के दोनों तरफ अवरोध पैदा कर दिया गया था। इसके कारण आम जनमानस को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव एजेंट अरविंद राज को जनसभा के लिए दी गई अनुमति में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में नियमों का उल्लंघन किया गया है। तितावी थानाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि एफएसटी मजिस्ट्रेट की तहरीर पर भाजपा चुनाव एजेंट अरविंद राज और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत

एफआईआर हुई है तो कानून अपना काम करेगा-जिलाध्यक्ष भाजपा डाॅ. सुधीर सैनी

इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष भाजपा डाॅ. सुधीर सैनी से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी मुकदमे की उनको जानकारी नहीं है। यदि एफआईआर हुई है तो कानून अपना काम करेगा। यही जीरो टोलरेंस व्यवस्था देने का काम सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है, जिसमें सभी के साथ न्याय की उम्मीद जनता को है। जो कानून का पालन नहीं करेगा, उसको नियमों की बंदिश को स्वीकारना होगा।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या

बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के खिलाफ दर्ज किया जा चुका है मुकदमा

इससे पूर्व मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के संजीव बालियान के सामने चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति समेत छह लोगों को नामजद करने के साथ ही उनके 60-70 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। भूड पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कौशल गुप्ता के द्वारा खतौली थाने में दर्ज कराये गये इस मुकदमे में आरोप लगाया गया कि बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति बिना अनुमति के रात 10 बजे गांव उमरपुर लिसौड़ा में ग्राम प्रधान के पति मनोज कुमार के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसके बाद जानसठ रोड पर रात 11 बजे डाकघर वाली गली में समर्थक सत्यपाल, मोनू प्रजापति, जोनी, माटू समेत 60-70 अज्ञात समर्थकों के साथ बिना अनुमति सभा की थी। पुलिस ने बिना अनुमति के चुनाव प्रचार करने तथा सभा करने पर बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति और उनके समर्थकों पर मुकदमा कायम किया है। अब भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के चुनाव एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और रोड शो करने वाले भाजपा रालोद नेताओं का नाम नहीं होने पर सियासी हलचल तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  आनंद हॉस्पिटल में बाला जी: न्यूरो सर्जन डॉ. करन मारवाह को शोभायात्रा का निमंत्रण

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  आनंद हॉस्पिटल में बाला जी: न्यूरो सर्जन डॉ. करन मारवाह को

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »