क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने किया पुलिस कर्मियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपनी सतर्कता और सूझबूझ के कारण सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित हुई क्राइम मीटिंग में पुरस्कार राशि प्रदान करते हुए सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को टॉप टेन और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की सतर्क निगरानी करने और गौकशी जैसे क्राइम को सख्ती के साथ रोकने की हिदायत दी।

एसएसपी संजय वर्मा ने बीती रात पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी ने टॉप-10 एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क निगरानी करते हुए असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि. के अन्तर्गत संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

एसएसपी द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले फरियादियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार के साथ ही समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही के साथ गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें। उन्होंने सभी सीओ और अन्य अधिकारियों को पैदल गश्त करने के साथ ही डायल -112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पीआरवी वाहनों के रूट की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने थानों पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी कानूनी करने कार्यवाही पर जोर दिया। उन्होंने सीओ को गंभीर रूप से हिस्ट्रीशीटरों के साथ ही शराब/गौतस्करों का सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि थानों चौकियों पर किसी भी रूप में भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाये, यदि कोई पुलिस कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  24वें में तीर्थंकर भगवान महावीर की मनाई गई 2624वीं जन्म जयंती

इस दौरान एसएसपी संजय वर्मा ने विभिन्न थानों पर तैनात रहते हुए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरूस्कार वितरित कर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को बाजारों, भीड़भाड़ व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने के लिए सख्ती से हिदायत दी। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सि(ार्थ, सीओ सिटी राजू कुमार साव, सीओ मण्डी रूपाली राव सहित सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दो दिन की हड़ताल की तैयारियों में जुटे बैंक के अधिकारी और कर्मचारी

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  निकायों को दिवाली गिफ्ट-राज्य वित्त आयोग ने जारी की 15.40 करोड़ की राशि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दो दिन की हड़ताल की तैयारियों में जुटे बैंक के अधिकारी और कर्मचारीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »