युवती ने घर बुलाया, गालियां दीं, बंधक बनाकर पिटवाया, युवक ने किया सुसाइड

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के बिराल गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे एक ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि गांव की एक युवती द्वारा लगातार बदनाम किए जाने और अभद्र व्यवहार के चलते मृतक मानसिक रूप से टूट चुका था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बिराल गांव निवासी 42 वर्षीय राजीव पुत्र धर्मपाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजीव बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। राजीव ने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसके बाद उसकी मौत का कारण सामने आया, जिसमें उसने गांव की एक युवती पर बदनामी फैलाने और परिवार को अपमानित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा है, उसने मुझे और मेरे परिवार को गालियां दीं, पूरे गांव में बदनाम किया। अब किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचा। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। घटना से गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर लावारिसों की वारिस शालू सैनी हरियाणा में सम्मानित

सीओ ने बताया कि मृतक के भाई अनुज कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह ने थाना बुढ़ाना में तहरीर दी है। अनुज का कहना है कि 19 जून को उसके भाई राजीव को गांव ही युवती हेमा पुत्री राजवीर और उसकी मां ने गलत आरोप लगाकर परेशान किया और बातचीत करने के लिए अपने घर बुलाया, राजीव अपने चाचा धनपाल के साथ हेमा के घर गया तो वहां पर हेमा, उसकी मां और उनके रिश्तेदार पप्पू उर्फ प्रेम पुत्र राज सिंह ने उसको गालियां देकर अपमानित किया, मारपीट की और उत्पीड़न किया। इससे आहत राजीव ने 22 जून को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसको आस्था अस्पताल बडौत ले जाया गया, वहां से मेरठ के दो निजी अस्पतालों में उपचार चला और छह दिन बाद 29 जून को राजीव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ गजेन्द्र ने बताया कि अनुज की तहरीर पर युवती और उसकी मां तथा अन्य आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »