SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

शामली। शामली में रविवार सुबह होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर शव पड़ा मिला। मृतक सुबह नहर पटरी पर घूमने निकला था। मृतक की पहचान शिव कुमार कांबोज उर्फ गुड्डन के रूप में हुई है। वह प्रापर्टी डीलर का कार्य भी करता था। शामली में रविवार सुबह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर एक गोली लगा शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डाग स्क्वायड को भी बुलाकर छानबीन की गई। बताया गया कि मृतक शिव कुमार कांबोज होटल संचालक था। वह प्रापर्टी का काम भी करता था। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तीन गोलियां मारकर हत्या की गई। एएसपी संतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा, मेरठ में हंगामा

शामली जनपद में प्रापर्टी डीलर की दिन निकलते ही हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रापर्टी डीलर को तीन गोलियां लगी है। जिसके चलते प्रापर्टी डीलर की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की प्रापर्टी डीलर सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकला था। आनन-फानन में एसपी रामसेवक गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरअसल मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी यमुना नहर पटरी का है। जहां पर मार्निंग वाक के लिए गए एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम शिव कुमार काम्बोज उर्फ़ गुड्डन है। जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। गुड्डन काम्बोज शामली जनपद में प्रॉपर्टी डीलिंग व कई बड़े होटलों का मालिक है, जिसको लेकर बदमाशों ने 3-4 गोली मारी है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम उमेश मिश्रा पुरकाजी के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास देखकर हुए खुश

बताया जा रहा है कि शिवकुमार उर्फ़ गुड्डन प्रतिदिन की तरह रविवार को भी मार्निंग वाक पर निकला था। जैसे ही वह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मार्निंग वाक कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर आये अज्ञात बदमाशों ने गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर मौक़े से फरार हो गए। घटना की जानकारी मार्निंग वाक पर गए स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में एसपी शामली रामसेवक गौतम व एडिशनल एसपी संतोष कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास से कई खोखे मे भी पुलिस ने बरामद किये है। फिलहाल पुलिस ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर गुड्डन के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस इसमें रंजिश को ही कारण मानकर चल रही है। परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  भरतिया कालोनी मकान प्रकरण में अब सभासद भी कूदे

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मजदूरी करने गये मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की हादसे में मौतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »