टाउनहाल में चंद घंटे ही चली भूख हड़ताल, सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना कराया खत्म

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका प्रशासन पर सफाई कर्मचारियों के हितों के प्रति तानाशाही और उदासीनता का आरोप लगाते हुए चलाया जा रहा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ का आंदोलन गुरूवार को और उग्र हो गया है। कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों को लेकर 16 जून से टाउनहाल परिसर में चल रहा यह धरना 19 जून को चौथे दिन भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के साथ कई सफाई कर्मचारी और सफाई नायक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए, ये भूख मात्र चंद घंटे ही चली। यहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर ने चमन लाल को जूस पिलाकर यह धरना समाप्त करा दिया और भरोसा दिया कि उनकी जो भी न्यायसंगत मांग है, वो पूरी होंगी।

इसे भी पढ़ें:  किसान मोर्चा ने हिंदू संगठनों के खिलाफ उगली आग, कहा-नहीं खुलेगा कोई नया रास्ता

धरने पर कर्मियों को वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए चमन लाल ढिंगान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर समझ रखा है। महीनों काम करवाने के बावजूद वेतन नहीं दिया जाता और बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया जाता है। यह अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासंघ अंतिम सांस तक कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा।

धरना स्थल पर महासंघ के महामंत्री सागर वाल्मीकि, सफाई नायक पल्लेराम, सूरज, नंदकिशोर, अशोक कुमार, जितेन्द्र मचल, विकास कुमार, पदम, काजल सुधा, प्रवीण मचल, वेदू घाघट, पल्ला ढिंगान, मुकेश, मिलन, हरफूल सिंह गहलौत, डॉ. मुनेश, सोनू, सतीश, अक्षय, मनोज, राजकुमार बेनीवाल, अरुण कुमार, सुरेश, गोलू, अजय ढिंगान, पप्पू गांधी नगर, धर्मेंद्र, प्रमोद, शुभम, दीपक, राहुल, गौतम कुमार, शमशाद, रमेश वेद, विजेंद्र, विनोद, भारत, आजाद, अजय कुमार, सोनू भगत जी, कार्तिक, बॉबी, आशु, नीतू सुनील, अजीत सहित आदि कर्मचारी और समाज के लोग उपस्थित रहे। सफाई कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों में नियमितीकरण, वेतन भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, वर्दी व उपकरण की उपलब्धता, और काम के घंटे निर्धारित करना प्रमुख रूप से शामिल हैं। चमन लाल ने कहा कि अगर पालिका प्रशासन जल्द सुनवाई नहीं करता तो यह आंदोलन और व्यापक होगा और शहर में सफाई कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर चले जायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (रजिस्टर्ड )के तहसील अध्यक्ष बने/अश्विनी गर्ग

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, एफआईआर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (रजिस्टर्ड )के तहसील अध्यक्ष बने/अश्विनी गर्गफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभः पवन गोयलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »