दबंगों ने बर्बरता से मार डाला…सिर की 9 हड्डियां टूटीं…शरीर पर कई गहरे जख्म, मदद को चिल्लाता रहा नाबालिग

कानपुर- कानपुर में बाइक छू जाने पर दबंगों की पिटाई में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाबालिग के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी मिलीं। जबकि शरीर पर कई गहरे जख्म हैं। वो मदद के लिए चिल्लाता रहास लेकिन किसी ने मदद नहीं की। यूपी के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कल्याणपुर के नानकारी क्षेत्र में बाइक छूने से नाराज दबंगों ने न सिर्फ किशोर की बेरहमी से पिटाई की थी, बल्कि उसका सिर कई बार दीवार पर पटका था। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। किशोर के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी हुई मिली हैं। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म भी पाए गए हैं। उसकी हत्या बर्बरता से की गई थी। किशोर सुमित की मां मंजू ने बताया कि 24 अप्रैल को बेटा घर लौट रहा था। रास्ते में इलाके एक युवक से उसकी बाइक हल्की सी छू गई। इस पर आक्रोशित होकर युवक और उसके साथियों ने सुमित को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। आरोपियों ने उसे इतनी बेरहमी से मारा कि वह बेदम होकर गिर गया। परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को इसकी रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली आई। किशोर के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी मिली, जबकि 12 से अधिक जगह गंभीर चोटें पाई गईं। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले को हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया गया था। अब इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया है। मुख्य आरोपी गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र मलिक ने उद्योगपतियों के लिए संसद में उठाई ये मांग

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  एथलीट की अमेरिका में सड़क हादसे में मौतजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया था। देर

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »