पड़ोसी की दीवार छत पर गिरने से ढहा कच्चा मकान… आठ दबे, मां और बेटी की मौत

मेरठ- एक परिवार पर कहर टूटा है। पड़ोसी की दीवार छत पर गिरने से कच्चा मकान ढह गया। देर रात 9 बजे आई तेज आंधी और बारिश के कारण यह हादसा हुआ। मलबे में आठ लोग दब गए। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई।  मेरठ में शुक्रवार रात 9:00 बजे तेज आंधी और बारिश कहर बनकर आई। लिसाड़ीगेट के लखीपुरा गली नंबर- 15 अहमदनगर में पड़ोसी की आठ फीट ऊंची दीवार इंतखाब की छत पर गिर गई। इससे इंतखाब का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में इंतखाब, भाई दिलशाद, भतीजा एहतेशाम, पत्नी रुखसार, बेटी माहिरा, भतीजी रिमशा, पड़ोसी कादिर और आदिल दब गए। चीख पुकार सुनकर लोगों ने अपनी जान के परवाह किए बगैर परिवार को मलबे से निकाला।  बाद में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रुखसार (25) और उसकी 9 महीने की बेटी माहिरा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिलशाद और एहतेशाम की हालत चिंताजनक बताई गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक इंतखाब के 115 गज के मकान से अयूब का निर्माणाधीन मकान सटा हुआ है। इसकी दीवार इंतखाब के मकान से लगभग आठ फीट ऊंची है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रिकॉर्ड रूम में मनमानी का आलम, चेयरपर्सन ने पकड़ा बाहरी कर्मचारी

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रिकॉर्ड रूम में मनमानी का आलम,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »